फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   quarantine

नेपाल में पत्नी के प्रसव होने को और पति फतेहगढ़ में क्वारंटी

Tue, 28 Apr 2020 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
quarantine
फतेहगढ़ स्थित शेल्टर होम में बैठे नेपाली युवक। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। दिल्ली, हरियाणा व पंजाब से पांच दिन पैदल चलकर नेपाल के 26 युवक 24 अप्रैल की रात पांचाल घाट पहुंचे थे। नाव से गंगा पार की तो ग्रामीणों ने उन्हें घेरकर पुलिस के हवाले कर दिया। उन्हें फतेहगढ़ के शेल्टरहोम में 14 दिन के लिए क्वारंटीन कर दिया गया। इन युवकों के घरों से फोन आ रहे हैं। किसी की पत्नी को प्रसव होने को है तो कोई मां के बीमार होने से परेशान है।
विज्ञापन

शेल्टर होम में क्वारंटीन नेपाल के युवकों ने अपना दर्द बयां किया। नेपाल के बागलुंग निवासी चक्रनारायन कार्की ने बताया कि उसकी पत्नी को एक-दो दिन में ही प्रसव होने को है। ललितपुर निवासी सागर की पत्नी का पथरी का आपरेशन होना है। वेदबहादुर सुनार की मां की तबियत खराब है। ज्ञान बहादुर व राज की बहनों की शादी होनी है। राजू ध्यावा छह माह के बच्चे के बीमार होने से परेशान है।
विज्ञापन

युवकों का कहना है कि पांच दिन पैदल चलने के बाद भी वे लॉकडाउन में फंस गए। वहीं मध्यप्रदेश के दो युवक मुरादाबाद से पैदल आते समय क्वारंटीन कर दिए गए। सिटी मजिस्ट्रेट अशोक मौर्य ने बताया कि शेल्टरहोम में क्वारंटीन किए गए लोगों की रिपोर्ट वह शासन को भेज चुके हैं। शासन से आदेश आने के बाद ही युवकों को भेजने पर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed