फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Quad bike rider died from being hit by

ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

Thu, 04 Aug 2016 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद Updated Thu, 04 Aug 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
Quad bike rider died from being hit by
stunt biker harsh kukreja famous in facebook
दुघर्टना कर भाग रहे ट्रैक्टर का पीछा करते समय बाइक सवार की मौत हो गई और उसका साथी घायल हो गया। घायल को आगरा के लिए रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद ग्रामीणों ने मोहम्मदाबाद-संकिसा मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। दो घंटे बाद जाम खुल सका।
विज्ञापन



कोतवाली क्षेत्र के गांव नीबकरोरी निवासी संदीप उर्फ ज्ञानी पुत्र सुरेंद्र सिंह अपने साथी गांव मुरान निवासी आलोक कुमार पुत्र सुरेंद्र कुमार के साथ गुरुवार की सुबह बाइक से कांवर लेकर जल भरने पांचालघाट जा रहे थे। जब वह गांव मुरान के पास से गुजर रहे थे। उसी समय इन लोगों को पता चला कि एक ट्रैक्टर चालक मुरान निवासी भंवरपाल की बेटी को टक्कर मारकर भागा है।
विज्ञापन


इस सूचना पर आलोक कुमार और उसका साथी संदीप ट्रैक्टर का पीछा करने लगे। नीबकरोरी स्टेशन शांति इंटर कालेज के पास इन लोगों ने ओवरटेक कर ट्रैक्टर को रोकने चाहा लेकिन ट्रैक्टर चालक ने बाइक में कट मार दिया। जिससे संदीप उर्फ ज्ञानी और आलोक ट्रैक्टर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सुरक्षा के लिए बाइक चालक आलोक हेलमेट नहीं पहने हुए था। दोनों युवकों के सिर में गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। गंभीर हालत देख दोनों को आगरा के लिए रेफर कर दिया गया। आगरा ले जाते समय रास्ते में संदीप की मौत हो गई। इस पर परिवार के लोगों ने शव को गांव के बाहर लाकर सड़क पर रख दिया और लकड़ियां डालकर जाम लगा दिया। परिवार के लोग मुआवजा और चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर नारेबाजी करने लगे।


इसकी सूचना मिलने पर प्रभारी कोतवाल भीम सिंह जावला मौके पर पहुंच गए। जैसे ही पुलिस ने शव को उठाने का प्रयास किया तो महिलाओं की पुलिस से नोकझोंक हो गई। परिजनों का कहना था कि जब तक बड़े अधिकारी मौके पर नहीं आएंगे, तब तक जाम नहीं खोला जाएगा। काफी प्रयास के बाद प्रभारी कोतवाल के आश्वसन के बाद जाम खोला गया। प्रभारी कोतवाल ने परिजनों को बताया कि ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed