फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Put Jaymal procession including the groom missing

जयमाल डाल दूल्हा बारात समेत गायब

Sat, 13 Jun 2015 11:28 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Sat, 13 Jun 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
Put Jaymal procession including the groom missing
गाजेबाजे के साथ बारात की अगवानी हुई। बारातियों की खातिरदारी के बाद जयमाल
विज्ञापन
कार्यक्रम भी हो गया। इसके बाद भांवर के वक्त जनवासे में न दूल्हा मिला और न ही बाराती। यह वाकया शुक्रवार देर रात शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव छिछौनापुर में हुआ। जनवासे में सिर्फ दूल्हे की कार खड़ी थी। कन्या पक्ष की सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर कार कब्जे में ले ली। कन्या के पिता ने दूल्हा पक्ष के खिलाफ दहेज को लेकर बारात लौटा ले जाने की तहरीर दी है। 

थाना क्षेत्र के गांव छिछौनापुर निवासी बेचेलाल राजपूत की बेटी की शादी ब्रजमोहन पुत्र छोटेलाल निवासी दिवसनी थाना मेरापुर के साथ तय हुई थी। शुक्रवार रात बारात छिछौनापुर पहुंची। गाजेबाजे के साथ बारात की अगवानी की गई। बारातियों की जमकर खातिरदारी के बाद जयमाल हुई। इसके बाद बाराती और दूल्हा जनवासे में चले गए। देर रात भांवरों के लिए कन्या पक्ष से लोग दूल्हे को बुलाने जनवासे गए तो वहां न दूल्हा था न बाराती। दूल्हे को लेकर आने वाली

स्कार्पियो (यूपी76एस-5679) वहीं खड़ी थी। दूल्हे को बुलाने गए जोरावर ने कन्या पक्ष को जाकर इसकी जानकारी दी। इस पर बेचेलाल आदि जनवासे में पहुंचे। स्कार्पियो गाड़ी लॉक थी। शीशे से झांका तो अंदर दूल्हे का सेहरा, बक्सा और रुपयों की माला रखी थी। दूल्हे और उसके पिता के  फोन स्विच ऑफ मिले। बेचेलाल ने इसकी जानकारी थाना पुलिस को दी। वर पक्ष के घर जानकारी की गई तो पता चला कि दूल्हा और उसके परिजन वहां भी नहीं पहुंचे हैं। पुलिस ने स्कार्पियो को

कब्जे में ले लिया। बेचेलाल ने दूल्हे ब्रजमोहन व उसके पिता छोटेलाल के खिलाफ तहरीर दी। आरोप लगाया कि वर पक्ष ने दहेज की अतिरिक्त मांग की थी। मांग पूरी न होने पर बारात वापस ले गए। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मौके पर रवाना नहीं हुई थी। दोपहर तक वर पक्ष अपने घर भी नहीं पहुंचा था। एसओ प्रदीप यादव ने बताया कि तहरीर मिल गई है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

पल भर में टूटे सपने
जयमाल के बाद बारात समेत दूल्हे के गायब होने से दुल्हन के अरमानों पर पानी फिर गया। जयमाल के बाद वह पिया घर जाने के सपने सजाए थी। उसे क्या पता था कि सपने पल भर में ही बिखर जाएंगे। भांवर के समय दूल्हा समेत बारात के गायब होने की जानकारी पर कलावती का चेहरा उतर गया।

एक दम कैसे लौट गई बारात
बारात अचानक कैसे लौट गई। यह बड़ा सवाल है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर दहेज की बात होती तो जयमाल से पहले ही कन्या और वर पक्ष के बीच कुछ न कुछ बात जरूर हुई होती। लोगों का यह भी कहना है कि बारात अगर लौट गई तो फिर जिस स्कार्पियो में दूल्हा आया था, उसे छोड़कर क्यों चला गया। यही नहीं चालक का भी कोई पता नहीं है।

बक्से में चढ़ावे का सामान तो नहीं
लॉक खड़ी स्कार्पियो के अंदर बक्सा, नोटों की माला और सेहरा रखा है। बक्से के अंदर कहीं चढ़ावे का सामान तो नहीं है। यह तभी पता चलेगा, जब मौके पर आकर पुलिस बक्से को खुलवाएगी। फिलहाल स्कार्पियो की देखरेख के लिए कन्या पक्ष के लोग मौके पर डटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed