फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Put a lock on Electrical Substation

विद्युत उपकेंद्र पर डाला ताला

Mon, 26 Oct 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Mon, 26 Oct 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
Put a lock on Electrical Substation

राजेपुर। झूलते हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से किशोर की मौत से गुस्साए परिजनों ने सोमवार को भारतीय किसान एसोशिएसन के नेताओं के सहयोग से विद्युत उपकेंद्र पर को घेर लिया। इन्होंने कर्मचारियों को बाहर निकाल कर उपकेंद्र में ताले डाल दिए। ग्रामीणों के गुस्सा के सामने पुलिस ताला खुलवाने में विफल हो गई। सीओ और एसडीओ ने मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों को समझाकर तीन में से दो मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। इस पर ग्रामीणों का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया। उन्होंने बिजली और पुलिस विभाग के अफसरों के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। सीओ अमृतपुर ने बिजली विभाग के अफसरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराए जाने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत किया। करीब दो घंटे तक उपकेंद्र पर तालाबंद होने के कारण ग्रामीण इलाकों की बिजली आपूर्ति ठप रही।

विज्ञापन


गांव नौसारा निवासी संतोष कुमार का पुत्र गौरव (14) अपने मित्र सचिन और अक्षय के साथ 24 अक्तूबर की शाम करीब 7.30 बजे डेयरी पर दूध देकर घर लौट रहा था। रास्ते में झूलते हाईटेंशन लाइन से गौरव का सिर छू गया। करंट लगने से गौरव की मृत्यु हो गई थी। सचिन व अक्षय घायल हो गए थे। मृतक के परिजनों को सहायता राशि दिए जाने का आश्वासन अफसरों ने दिया था। सहायता राशि पीड़ित परिवार को नहीं दी गई।
विज्ञापन


इससे नाराज परिवार के लोग  भाकिए के प्रदेश अध्यक्ष विजयवीर व एसोसिएशन के पदाधिकारियों व गांव वालों के साथ सोमवार को दोपहर करीब 12.30 बजे राजेपुर विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचे। इन्होंने उपकेंद्र पर तैनात कर्मचारियों को बाहर निकाल कर ताला लगा दिया। इसके बाद  पर धरने पर बैठ गए। इसकी जानकारी मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ताला खुलवाने का प्रयास किया। इस पर  पुलिस और ग्रामीणों के बीच विवाद शुरू हो गया। ग्रामीणों की गुस्सा देखकर  पुलिस शांत हो गई ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्होंने  उच्च अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। सीओ अमृतपुर कालूराम दोहरे और एसडीओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने झूलते तारों को कसने, मुआवजा दिलाने और बिजली विभाग के लापरवाह अफसरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग रखी। एसडीओ ने तारों को शीघ्र कसवाने और एक लाख रुपये मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। वह रिपोर्ट की मांग पर आश्वासन देने पर चुप्पी साध गए।


यह देख ग्रामीणों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया।  यह अफसरों के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे। मामला बिगड़ता देख सीओ अमृतपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन बंद किया। उपकेंद्र के ताले खोल दिए। ताला 2.30 बजे खोले जाने के कारण दो घंटे तक ग्रामीण इलाकों की बिजली आपूर्ति ठप रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed