{"_id":"68c1c3b6cd3328d7ee0cc093","slug":"puja-special-will-make-10-rounds-between-vadodara-gorakhpur-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-107313-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: बडोदरा-गोरखपुर के बीच 10 फेरे लगाएगी पूजा स्पेशल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: बडोदरा-गोरखपुर के बीच 10 फेरे लगाएगी पूजा स्पेशल
Thu, 11 Sep 2025 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Thu, 11 Sep 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। रेलवे प्रशासन ने आने वाले दिनों में दशहरा, दिवाली, छठ त्योहार को देखते हुए बडोदरा-गोरखपुर के बीच साप्ताहिक पूजा विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन 10 फेरे लगाएगी।
गोरखपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने जारी कार्यक्रम में बताया कि 09111 नंबर की बडोदरा-गोरखपुर साप्ताहिक पूजा विशेष ट्रेन 27 सितंबर व चार, 11, 18, 25 अक्तूबर और आठ, 15, 22, 29 नवंबर को बडोदरा से शाम सात बजे प्रस्थान करेगी।
गोधरा, रतलाम, दूसरे दिन कोटा, गंगापुर सिटी, भरतपुर, ईदगाह, टूंडला, शिकोहाबाद, मैनपुरी जंक्शन होकर फर्रुखाबाद पहुंचेगी। यहां से दोपहर से 12.50 प्रस्थान करके कानपुर, मानकनगर, बादशाहनगर, बाराबंकी, गोंडा, बस्ती होकर रात साढ़े 11 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन
वापसी यात्रा में 09112 नंबर की ट्रेन गोरखपुर से 29 सितंबर, छह, 13, 20, 27 अक्तूबर, तीन, 10, 17, 24 नवंबर, एक सितंबर दिन सोमवार को सुबह पांच बजे रवाना होगी। बस्ती, गोंडा, बाराबंकी, बादशाहनगर, मानकनगर, कानपुर सेंट्रल होकर शाम 3.15 बजे फर्रुखाबाद से रवाना होगी।
मैनपुरी, शिकोहाबाद, टूंडला, ईदगाह, भरतपुर, गंगापुर सिटी, दूसरे दिन कोटा, रतलाम, गोधरा होकर सुबह आठ बजे बडोदरा पहुंचेगी इसमें 21 कोच लगाए जाएंगे।