फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Puja special train will run between Jodhpur-Mau

Farrukhabad News: जोधपुर-मऊ के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन

Thu, 25 Sep 2025 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Thu, 25 Sep 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Puja special train will run between Jodhpur-Mau
फर्रुखाबाद। दशहरा, दिवाली और छठ त्योहारों पर यात्रियों की मांग को देखते हुए रेलवे जोधपुर-मऊ-जोधपुर के बीच 10 फेरों के लिए साप्ताहिक पूजा स्पेशल विशेष ट्रेन चलाएगा।
विज्ञापन

यह ट्रेन जोधपुर से 28 सितंबर से 30 नवंबर प्रत्येक रविवार और मऊ से 30 सितंबर से दो दिसंबर तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया कि 04823 नंबर की ट्रेन 28 सितंबर रविवार को जोधपुर से शाम 5.30 बजे चलेगी।
विज्ञापन

वह पीपाड़ रोड, गोटन, मेड़ता रोड, रेन, डेगाना, मकराना, कूचामन सिटी, नावा सिटी, फुलेरा, जयपुर, गांधी नगर जयपुर, बांदीकुई, मण्डावर महुआ रोड, खेड़ली, नदबई, भरतपुर, मथुरा जंक्शन, हाथरस सिटी, कासगंज होकर रविवार सुबह 8.15 बजे फर्रुखाबाद से रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद कन्नौज, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, अयोध्या धाम जंक्शन, शाहगंज, खोरासन रोड, आजमगढ़, मुहम्मदाबाद होकर तात 11.20 बजे मऊ पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 04824 नंबर की ट्रेन मऊ 30 सितंबर से प्रत्येक मंगलवार को सुबह 4.00 बजे प्रस्थान करके निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए शाम 4.12 बजे फर्रुखाबाद से रवाना होगी।

कासगंज होकर अन्य स्टेशनों पर रुकती हुई दूसरे दिन बुधवार सुबह 8.55 बजे जोधपुर पहुंचेगी। इसमें वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के दो, तृतीय श्रेणी के चार, शयनयान श्रेणी के आठ, सामान्य द्वितीय श्रेणी के चार समेत 20 डिब्बे लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed