फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Prowess displayed on the mat; honors showered upon the winners

Farrukhabad News: मैट पर दिखा दम, विजेताओं पर बरसा सम्मान

Mon, 26 Oct 2026 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Prowess displayed on the mat; honors showered upon the winners
फर्रुखाबाद। सीपीवीएन विद्यालय में रविवार को जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वावधान में जिला स्तरीय कलर बेल्ट प्रमोशन परीक्षा एवं खिलाड़ी सम्मान समारोह हुआ। जिले के विभिन्न विद्यालयों और ताइक्वांडो अकादमियों के करीब 250 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। समारोह में राष्ट्रीय और इंटर यूनिवर्सिटी स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन करने वाली स्वाती राजपूत, रिद्धिमा वर्मा, दिव्यांशी, साहिल कुमार और सिद्धि को पांच-पांच हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया। इस तरह पांचों खिलाड़ियों को कुल 25 हजार रुपये प्रदान किए गए।
विज्ञापन

इंटर यूनिवर्सिटी गेम्स में स्वर्ण पदक विजेता रोहिणी कुमारी, अर्जुन सिंह, दीपांजलि, सागर दिवाकर और मुस्कान राजपूत को भी सम्मानित किया गया। रजत पदक विजेता आनंद शाक्य, शनि दिवाकर, रजनेश, राशिका, नवनीत, फैज, मनस्वी और उपासना तथा कांस्य पदक विजेता मुस्तफिज रहमान, इशिता सहाय और दीक्षा शर्मा को सम्मान देकर उत्साह बढ़ाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी अजय वर्मा ने कहा कि खेलों में सफलता के लिए नियमित अभ्यास, अनुशासन और दृढ़ संकल्प जरूरी है। डॉ. मिथिलेश अग्रवाल ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेलों में भागीदारी से बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास होता है।

सचिव अजय प्रताप सिंह ने कहा कि एसोसिएशन का उद्देश्य जिले की खेल प्रतिभाओं को निखार कर राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अवसर उपलब्ध कराना है। प्रधानाचार्य योगेश तिवारी ने आभार जताया। संचालन निर्मला और माही पांडेय ने किया। कोच आदित्य राठौर, शिक्षक पंकज शुक्ला, एसके बाजपेयी, गोविंद गुप्ता और प्रदीप शाक्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed