{"_id":"693321255ac646820d018e21","slug":"protest-against-installation-of-smart-meters-team-surrounded-work-stopped-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-133805-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध, टीम को घेरा, काम रुका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध, टीम को घेरा, काम रुका
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला सुतहट्टी स्मार्ट मीटर लगाने पहुंचे कर्मचारियों से होती नोकझोंक। जागरूक पाठक
- फोटो : जागरूक पाठक
फर्रुखाबाद। शहर के मोहल्ला सुतहट्टी में शुक्रवार को स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची बिजली विभाग की टीम को उपभोक्ताओं ने घेर लिया। टीम को घेरे जाने की सूचना पर एसडीओ व जेई मौके पर पहुंचे। समझाने के बावजूद उपभोक्ता स्मार्ट मीटर लगवाने को राजी नहीं हुए। इस पर काम रोक दिया गया।
जनपद में अभियान के तहत बिजली उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। इसमें कई उपभोक्ता मीटर सही चलने की बात कर रहे हैं तो कई का कहना है कि स्मार्ट मीटर काफी तेज भाग रहे हैं। जिले में करीब तीन लाख बिजली उपभोक्ता हैं। आठ माह से चल रहे अभियान के तहत 48000 स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। इसी क्रम में कार्यदायी संस्था के कर्मचारी शहर के मोहल्ला सुतहट्टी में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंचे। वहां कुछ मीटर लगने के बाद सभासद का पति व नगरपालिका कर्मी नवनीत कनौजिया ने स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध कर दिया। इससे जिन घरों में मीटर लग चुके थे, वह भी उनके साथ में आकर विरोध करने लगे।
मोहल्ले के लोगों का कहना है कि स्मार्ट मीटर लगाने के बाद उपभोक्ता की बिना सहमति लिए प्रीपेड मीटर कर दिए जाते। दो दिन बिल लेट होने या गलत बिल सही कराने में समय लगने पर बकायेदारी में उनका कनेक्शन काट दिया जाता है। फिर उन्हें विभाग के चक्कर लगाने पड़ते हैं। विभाग में बताया जाता कि सीधे आगरा से कनेक्शन काटा गया है, बिल जमा करने के बाद भी कनेक्शन जुड़ेगा। इन समस्याओं का हवाला देकर लोगों ने स्मार्ट मीटर लगाने से मना कर दिया। टीम को घेरे जाने की जानकारी पर एसडीएम मनीष कुमार व अवर अभियंता अजय बाबू मौके पर पहुंचे। उन्हाेंने लोगों को समझाया कि शासन के आदेश पर स्मार्ट मीटर लगाने का काम चल रहा है। सरकारी काम में आप लोग बाधा न डालें। लोगों के न मानने पर आखिरकार टीम बैरंग लौट गई। अधिशासी अभियंता नगरीय बृजभान सिंह ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध करने के मामले की जानकारी हुई है। उन्होंने इस संबंध में जिलाधिकारी को पत्र लिखा है। सभी उपभोक्ताओं के स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे, इसके साथ ही उपभोक्ताओं की समस्या भी निस्तारित की जाएगी।