फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Procession took place on Parshuram Jayanti, devotees showered flowers

Farrukhabad News: परशुराम जयंती पर निकली शोभायात्रा, भक्तों ने की पुष्पवर्षा

Wed, 30 Apr 2025 11:23 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Wed, 30 Apr 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Procession took place on Parshuram Jayanti, devotees showered flowers
बद्री विशाल डिग्री कॉलेज में भगवान परशुराम की प्रतिमा का अभिषेक करते लोग। - फोटो : बद्री विशाल डिग्री कॉलेज में भगवान परशुराम की प्रतिमा का अभिषेक करते लोग।
फर्रुखाबाद। भगवान परशुराम की जयंती धूमधाम से मनाई गई। शहर में जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए। शाम को धूमधाम से बैंडबाजों के बीच शोभायात्रा निकाली गई। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया।
विज्ञापन


ब्राह्मण समाज जन सेवा समिति की ओर से बुधवार को बद्री विशाल डिग्री कॉलेज में पंडित प्रदीप नारायण शुक्ल ने मंत्रोच्चारण के बीच भगवान परशुराम की प्रतिमा का अभिषेक करवाया। ओमकार दास महाराज व श्री श्री 1008 रामानंद जी महाराज के नेतृत्व में हवन-पूजन आदि किया गया। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में सनातन धर्म की रक्षा के लिए सभी को संगठित रहकर आतंकवाद की चुनौतियों को स्वीकार करते हुए समाप्त करना होगा।
विज्ञापन

पहलगाम आतंकी हमले में बलिदान हुए लोगों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजली भी दी गई। आरती के बाद प्रसाद बांटा गया। इस अवसर पर सदर विधायक की पत्नी अनीता द्विवेदी, राघव दत्त मिश्रा, नारायण दत्त द्विवेदी, अतुल मिश्रा, प्रीति तिवारी, सदानंद शुक्ला, रामजी बाजपेई, विपुल शंकर दुबे, धीरज पांडेय अखिलेश अग्निहोत्री, जितेंद्र राजावत, अनिल प्रताप सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं महावीर गंज स्थित ब्राह्मण धर्मशाला में हवन यज्ञ एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया। ब्रह्मण समाज के लोगों ने हवन में आहुतियां डालते हुए भगवान परशुराम के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प दोहराया। इस दौरान आयोजित विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि आज भी भगवान परशुराम और चाणक्य की आवश्यकता है।
इस अवसर पर अध्यक्ष रमेश चंद्र त्रिपाठी, कृष्णकांत अक्षर आदि रहे। शाम को रेलवे रोड स्थित श्री पांडवेश्वरनाथ मंदिर से धूमधाम से भगवान परशुराम की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा रेलवे रोड, चौक, घुमना बाजार व नीवाचुअत से होते हुए ब्राह्मण धर्मशाला पहुंची, जहां समापन हो गया। लालाराम दुबे, गिरीश चंद्र दुबे, सौरभ मिश्रा, अभय शंकर द्विवेदी, कैलाश मिश्रा, दीपक सारस्वत, ज्योति स्वरूप अग्निहोत्री, आदित्य दीक्षित, विमलेश मिश्र, सुरेंद्र पांडेय आदि रहे।

---------------
जैन समाज ने अक्षय तृतीया पर की पूजा

फर्रुखाबाद। मोहल्ला जोगराज स्थित श्री 1008 भगवान महावीर स्वामी दिगंबर जैन मंदिर में जैन समाज के लोगों ने अक्षय तृतीया पर्व मनाया। महिलाओं ने मंदिर पहुंचकर दीप जलाए। उन्होंने 24 तीर्थंकरों पर भजन गाए। कन्हैया लाल जैन, पूनम जैन, मिनी जैन, मोनी जैन, ममता जैन, नंदिता जैन, नीलम जैन, रूचि जैन, आरती जैन, वर्षा जैन, शिखा जैन, आकांक्षा जैन, अभिषेक जैन व कन्हैयालाल जैन आदि रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed