फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Printing factory worker current scorched

छपाई कारखाने में हाईटेंशन लाइन से झुलसा कर्मी

Sun, 31 Oct 2021 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Printing factory worker current scorched
फर्रुखाबाद। छपाई कारखाने में काम करते वक्त बंदर भगाने चढ़ा कर्मी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। चीख-पुकार पर साथी कर्मी पहुंच गए। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। वहां हालत स्थिर बनी हुई है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला अंगूरी बाग निवासी ब्रजेश दिवाकर (30) मोहल्ले में ही राजकुमार साध के यहां काम करते हैं। दोपहर तीन बजे वह काम करते वक्त छत पर बंदर भगाने के लिए पानी से भीगा डंडा लेकर गए। जैसे ही डंडा मारा, तो पास से ही गुजर रही हाईटेंशन लाइन से छू गया। इससे करंट आने से वह उसी में चिपक गया। करंट लगते ही ब्रजेश चीखने लगे। इस पर कारखाने में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंच गए। बमुश्किल ब्रजेश को छुड़ाया गया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही ब्रजेश के परिजन कारखाने में पहुंच गए। पिता नवीन चंद्र दिवाकर ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। फिलहाल पुलिस को सूचना नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed