फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Principal teacher leaders Siege

शिक्षक नेताओं ने किया प्रधानाचार्य का घेराव

Wed, 13 May 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Wed, 13 May 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
Principal teacher leaders Siege
रस्तोगी इंटर कालेज में हुई माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक में प्रधानाचार्य
विज्ञापन
के कार्य व्यवहार को लेकर चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने प्रधानाचार्य का उनके कार्यालय में ही घेराव कर लिया। इसके बाद चेतावनी देकर कार्यप्रणाली में सुधार लाने कहा। आगाह किया कि सुधार न होने पर प्रधानाचार्य के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।

माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट की बैठक रस्तोगी इंटर कालेज में बुधवार को हुई। बैठक में कालेज इकाई की ओर से प्रधानाचार्य की शिकायत की गई। इकाई अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानाचार्य संतोष त्रिपाठी की नीतियां और भाषा शैली अन्य अध्यापकों के प्रति सही नहीं है। इस पर शिक्षक संघ के नेताओं ने प्रधानाचार्य का उनके कार्यालय में घेराव कर लिया।

शिक्षक नेताओं ने प्रधानाचार्य पर शिक्षकों से अभद्रता करने का आरोप लगाया। इस पर दोनों ओर से एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगने लगे। शिक्षक संघ के महामंत्री नरेंद्र पाल सिंह सोलंकी ने कहा कि प्रधानाचार्य ने अपनी कार्य शैली में सुधार न किया तो उनके विरोध में आंदोलन किया जाएगा।

छह शिक्षकों के खिलाफ एफआईआर की तैयारी
पंचायत चुनाव की मतदाता सूची का सत्यापन कर रिपोर्ट न देने वाले छह शिक्षकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी शुरू कर दी गई है। बीडीओ ने शिक्षकों को गुरुवार तक का समय सूची जमा करने का दिया है। गांव गनीपुर जोगपुर के स्कूल में सुभाष चंद्र, सैथरा में जितेंद्र कुमार, इजौरा निवासी नंद किशोर, वलीपुर में वृजेश कुमार, ढर्राशादी

नगर  निवासी अनिल कुमार को बीडीओ ने पंचायत चुनाव की वोटर लिस्ट के सत्यापन का काम दिया था। इन शिक्षकों ने सत्यापन रिपोर्ट बीडीओ कार्यालय में जमा नहीं की। इसको लेकर बीडीओ ने शिक्षकों के के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी है। बीडीओ डा. पुष्प कुमार ने बताया कि गुरुवार तक जो शिक्षक वोटर लिस्ट के सत्यापन की रिपोर्ट नहीं देते है,  उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

कालेज में गंदगी पर कर्मचारियों को वेतन रोका
जिला विद्यालय निरीक्षक भगवत पटेल को कनौडिया बालिका इंटर कालेज में निरीक्षण के दौरान गंदगी मिली। सफाई में अनदेखी पर सफाई कर्मचारियों के वेतन पर रोक लगा दी है। सभी कक्षाओं के शिक्षकों को नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने कनौडिया बालिका इंटर कालेज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कक्षाओं में

गंदगी का अंबार मिला। यह देख डीआईओएस ने शिक्षकों और सफाई कर्मचारियों से नाराजगी जताई। डीआईओएस ने बताया कि सफाई कर्मचारियों का वेतन रोककर नोटिस जारी किया है। इसके साथ सभी शिक्षकों को नोटिस जारी कर सफाई के प्रति ध्यान न रखने के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा है। विद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार किए जाने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed