फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Preparation to run cold storage again without NOC

बिना एनओसी फिर शीतगृह चलाने की तैयारी

Mon, 07 Feb 2022 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Preparation to run cold storage again without NOC
शहर की ठंडी सड़क स्थित कोल्ड स्टोरेज। - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। आलू की फसल तकरीबन तैयार है। इन्हें भंडारित करने की तैयारी कर रहे शीतगृहों ने अभी तक न तो लाइसेंस का नवीनीकरण कराया और न ही अग्निशमन विभाग से एनओसी ली। बताया जाता है कि जिले के 54 शीतगृह संचालकों ने अभी तक लाइसेंस नवीनीकरण के लिए आवेदन ही नहीं किया है। 40 शीतगृहों के नवीनीकरण की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

जिले में प्रमुख रूप से आलू की खेती की जाती है। आलू भंडारण के लिए जिले में 94 शीतगृह संचालित हैं। इनमें आठ लाख 80 हजार 646 मीट्रिक टन आलू भंडारण क्षमता है। इसके अलावा इस वर्ष में एक नया शीतगृह भी चालू होने वाला है। अब जिले में 95 शीतगृहों में आलू भंडारण किया जा सकेगा।
विज्ञापन

आलू की फसल भी तैयार है। हालांकि बारिश हो जाने की वजह से अभी खोदाई नहीं हो रही है। खोदाई शुरू होते ही आलू भंडारण होने लगेगा। शीतगृहों में भी आलू भंडारण की तैयारी जा चुकी है। कुछ शीतगृहों में पूजा-पाठ के साथ भंडारण का शुभारंभ भी हो गया है, लेकिन अभी तक एक भी शीतगृह का नवीनीकरण नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय जानकारी के अनुसार करीब 40 शीतगृहों के नवीनीकरण की प्रक्रिया चल रही है। शेष 54 शीतगृह संचालकों ने नवीनीकरण के लिए अभी आवेदन भी नहीं किया है। अधिकांश शीतगृहों में मानक के अनुसार अग्निशमन यंत्र भी नहीं लगे हैं। इस कारण अग्निशमन विभाग ने इन्हें एनओसी भी जारी नहीं की है। पिछले वर्ष भी बिना एनओसी के ही शीतगृह चलते रहे। इनके खिलाफ अग्निशमन विभाग ने कोई कार्रवाई भी नहीं की है। इसको लेकर सवाल उठ रहे हैं। शीतगृह में आग लगने से कोई अनहोनी होने पर इसका जिम्मेदार कौन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed