{"_id":"5fa6d9988ebc3e5fad3aab6f","slug":"preparation-to-remove-en-croachment-of-bhopatpatti-s-pond-farrukhabad-news-knp5930584200","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपतपट्टी में तालाब से अतिक्रमण हटा की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपतपट्टी में तालाब से अतिक्रमण हटा की तैयारी
विज्ञापन
भोपतपट्टी में तालाब से अतिक्रमण हटाने की तैयारी
फर्रुखाबाद। भोपतपट्टी में नगर पालिका के तालाब पर भूमाफियाओं ने कब्जा कर बाउंड्रीवाल बनाकर गेट लगा लिया है। नगर पालिका अतिक्रमण को हटाने की तैयारी कर रही है। साथ ही तालाब की खुदाई भी कराएगी।
शहर के आईटीआई चौराहे से श्यामनगर की ओर विद्युत उपकेंद्र के सामने एक बड़े भूभाग पर बाउंड्रीवाल करके हजारों ट्राली मिट्टी खनन करके डाली गई है। परिसर में घुसने के लिए बनाई गई बाउंड्रीवाल और गेट नगर पालिका के तालाब की भूमि पर बना है। अधिशासी अधिकारी, सर्वेयर, तहसील से कानूनगो और लेेखपाल ने पहुंचकर जांच की, तो गेट की तरफ लगभग 10 मीटर तक और अंदर करीब 15 मीटर तक की जगह तालाब की निकली।
ईओ ने अतिक्रमण करने वालों को 24 घंटे में गेट और बाउंड्रीवाल हटाने के निर्देश दिए थे। बावजूद इसके अभी तक उसे नहीं हटाया गया। एक-दो दिन में तालाब की जमीन पर हुए अतिक्रमण को ढहाकर तालाब की खुदाई कराई जाएगी। उधर, पालिका की जमीन पर कब्जा होने के बावजूद सर्वेयर ने अपनी रिपोर्ट नहीं दी। इससे खफा चेयरमैन ने सर्वेयर रूपम अग्निहोत्री का वेतन रोक दिया है।