फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   PRD worker died on duty in Cantt Baratghar

Farrukhabad News: कैंट बरातघर में ड्यूटी पर पीआरडी कर्मी की मौत

Thu, 11 Sep 2025 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Thu, 11 Sep 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
PRD worker died on duty in Cantt Baratghar
फर्रुखाबाद। कैंट के बरातघर में ड्यूटी कर रहे एक पीआरडी कर्मी की हालत बिगड़ गई। साथी उन्हें लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजनों और साथियों ने आरोप लगाया कि कैंट में 12-12 घंटे की ड्यूटी कराई जाती है। इससे सभी कर्मी परेशान हैं। फतेहगढ़ कोतवाली के गंगापार बसे सुंदरपुर ग्राम पंचायत के मजरा कछुआ गाड़ा निवासी गोविंद यादव (50) कैंट के बरातघर में ड्यूटी कर रहे थे। शाम करीब चार बजे उन्होंने शरीर में दर्द होने की बात कही।
इसके बाद मेडिकल से दवा लाकर खा ली। वह पास में ही पड़े तख्त पर लेट गए। अचानक बेहोश होकर वह जमीन पर गिरे तो काम कर रहे मजदूरों ने कुछ दूर ड्यूटी कर रहे अरविंद को सूचना दी। साथी उन्हें लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉ. अभिषेक चतुर्वेदी ने मृत घोषित कर दिया। शव मॉर्चरी में रखवाकर पुलिस को सूचना दे दी।
विज्ञापन

साथी की मौत पर पीआरडी सत्यपाल, रामवरन, दिनेश, राजीव आदि पहुंचे। देर शाम चचेरे भाई अनिल यादव भी पहुंच गए। बताया कि उनकी शादी नहीं हुई थी। छोटे भाई रघुराज, सोनपाल और राजपाल हैं। वह सुबह आठ बजे नाव से घर से निकले थे। इनसे 12 घंटे की ड्यूटी ली जाती है। रात के वक्त बाढ़ में जाना असंभव है, लिहाजा 12 घंटे की ड्यूटी करते हैं। फिर 24 घंटे दूसरा साथी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सत्यपाल और रामवरन ने बताया कि कैंट के सभी साथी 12 घंटे की ड्यूटी करके परेशान हैं। एक स्थान पर एक ही ड्यूटी करनी पड़ती है। कैंट से बाहर सभी जगह आठ घंटे और दो-दो लोग काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed