फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Prahlad Pur Marie stake satisfaction in kabaddi team

कबड्डी में प्रहलादपुर संतोष की टीम ने मारी बाजी

Mon, 04 Jan 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद Updated Mon, 04 Jan 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
Prahlad Pur Marie stake satisfaction in kabaddi team

फर्रुखाबाद। शमसाबाद विकास खंड न्याय पंचायत चिलसरा में सोमवार को खेलकूद प्रतियोगिताओं में आठ स्कूलों की टीमों ने भाग लिया। बालक एवं बालिका वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में प्रहलादपुर संतोष की टीम ने बाजी मारी।

विज्ञापन


पूर्र्व माध्यमिक स्तर स्कूलों की कबड्डी बालक वर्ग की प्रतियोगिता में प्रहलादपुर संतोष की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। भुलभुलापुर विद्यालय की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में प्रहलादपुर संतोष स्कूल की टीम प्रथम, पूर्व माध्यमिक विद्यालय चिलसरा की टीम द्वितीय स्थान पर रही।
विज्ञापन


खोखो बालिका वर्ग की प्रतियोगिता में प्रहलादपुर संतोष ने प्रथम, भुलभुलापुर स्कूल की टीम द्वितीय स्थान पर रही। बालक वर्ग में प्रहलादपुर संतोष स्कूल की टीम प्रथम, चिलसरा विद्यालय की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में देवराज ने प्रथम, विजय ने द्वितीय, कुलदीप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर बालिका वर्ग में गायत्री ने प्रथम, धनदेवी ने द्वितीय, सपना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


200 मीटर दौड़ बालक वर्ग में सचिन ने प्रथम, विजय ने द्वितीय, अखिलेश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सुलेख प्रतियोगिता में शिवकांत ने प्रथम, दिगंबर सिंह ने द्वितीय और मालती शाक्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।  समापन अवसर पर प्रधान पंकज राजपूत, मेहरवान सिंह, एनपीआरसी वीरेंद्र सिंह रहे। विजेताओें को पुरस्कार वितरण किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed