{"_id":"5b19749c4f1c1ba96e8b6d04","slug":"pradhan-husband-firing-in-association-with-shops-to-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानें तोड़ने के विरोध में प्रधान पति ने साथियों संग की फायरिंग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानें तोड़ने के विरोध में प्रधान पति ने साथियों संग की फायरिंग
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
Updated Thu, 07 Jun 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
कारतूस
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुर्गा टाकीज के बाहर ग्राम समाज की जमीन पर बनी दुकानें तोड़ने के विरोध में प्रधान पति ने अपने साथियों के साथ ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इससे सांसद समधी समेत दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को सीएचसी में भर्ती करवाया है। सांसद के समधी और दुर्गा टाकीज के मालिक ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।
कंपिल-कायमगंज मार्ग स्थित दुर्गा टाकीज के पास उलियापुर के रास्ते पर मोहल्ला पृथ्वीदरवाजा निवासी टाकीज मालिक अशोक अग्रवाल मजदूरों से एक दुकान तुड़वा रहे थे। तभी नरैनामऊ ग्राम प्रधान पति बिपुल कुमार उर्फ पपला राठौर अपने साथियों के साथ पहुंचा और उन्हें धमका कर घन आदि ले गया। इसके कुछ देर बाद वह लगभग आधा दर्जन से अधिक असलहाधारी साथियों के साथ आया और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इससे इलाके मेें भगदड़ मच गई। आसपास के दुकानदारों ने दुकानें बंद कर दी। फायरिंग से वहां खड़े सांसद मुकेश राजपूत के समधी दत्तूनगला निवासी रामनरेश और सब्जी का ठेला लगाए दस वर्षीय विशाल घायल हो गया। इसके बाद हमलावर भाग गए। मामले की जानकारी पर यूपी 100 को दी गई।
इंस्पेक्टर द्रविण कुमार सिंह, एसएसआई आरएस वर्मा, एसआई रामबाबू फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में सीओ नरेश कुमार भी मौके पर पहुंच गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए शमशाबाद और कंपिल पुलिस भी आ गई। पुलिस ने मौके से कई खोखे बरामद किए हैं। कोतवाल ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिशें दी जा रहीं हैं। फायरिंग की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन सिंह ने भी मौके पर पहुंच कर निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि आरोपी पर गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
ग्राम समाज की है जगह
कायमगंज। इस जमीन को लेकर पिछले दिनों शिकायत की गई थी। लेखपाल ने जांच के बाद बताया था कि यह जमीन अभिलेखों में ग्राम समाज रास्ता के नाम से दर्ज है। जिसमें प्रशासन ने दस लोगों को नोटिस दिए थे, और तीन दिन के अंदर खाली करने का नोटिस चस्पा किया गया था।