फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   pradhan

जिले के 310 नवनिर्वाचित प्रधानों को दिलाई वर्चुअल शपथ

Wed, 26 May 2021 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
pradhan
फर्रुखाबाद। जनपद के 310 नवनिर्वाचित प्रधानों को मंगलवार को वर्चुअल शपथ दिलाई गई। जबकि शेष 66 प्रधानों को बुधवार को शपथ दिलाई जाएगी। इसमें ब्लॉक बढ़पुर व कमालगंज की संगठित ग्राम पंचायतों के सभी प्रधानों ने पहले दिन ही पद व गोपनीयता की शपथ ले ली।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नवनिर्वाचित प्रधानों का शासन से 25 व 26 मई को शपथ ग्रहण निर्धारित है। जिले की 594 ग्राम पंचायतों में चुने गए दो प्रधानों की मौत हो चुकी है, जबकि 216 ग्राम पंचायतें सदस्यों का कोरम पूरा न होने से असंगठित हैं। इससे 376 प्रधानों का शपथ ग्रहण प्रस्तावित है। मंगलवार को पहले दिन सभी सात ब्लॉकों के 310 प्रधानों के साथ ग्राम पंचायत सदस्यों को वर्चुअल शपथ दिलाई गई। ब्लॉक बढ़पुर की 59 ग्राम पंचायतों में 20 असंगठित हैं। इससे शेष 39 ग्राम प्रधान व 557 सदस्यों को शपथ ग्रहण के लिए ग्राम पंचायत चांदपुर में कार्यकम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

वहां प्रभारी बीडीओ भारत प्रसाद ने मौके पर मौजूद छठवीं बार प्रधान बनीं मुन्नी देवी, जबकि शेष प्रधानों को वीडियो कॉन्फ्रेसिंग से वर्चुअल शपथ दिलाई। कमालगंज ब्लॉक की 118 ग्राम पंचायतों में संगठित 86 ग्राम पंचायतों के प्रधानों का शपथ ग्रहण कराया गया। ब्लॉक मोहम्मदाबाद में प्रभारी बीडीओ डीसी मनरेगा सतीश प्रसाद मिश्र ने संगठित 61 ग्राम पंचायतों में से 57 का वर्चुअल शपथग्रहण कराया। शेष चार प्रधान बुधवार को शपथ लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेपुर। विकास खंड राजेपुर में कुल 81 ग्राम पंचायतों में 18 असंगठित हैं। जबकि 63 ग्राम पंचायत के प्रधानों को शपथ दिलाई जानी है। बीडीओ गगनदीप सिंह ने पहली शिफ्ट में सुबह 11 बजे 20 प्रधानों का शपथग्रहण कराई। जबकि दूसरी पाली दोपहर दो बजे 22 प्रधानों को शपथ दिलाई। शेष 21 प्रधानों का शपथ ग्रहण बुधवार को कराया जाएगा।

शमशाबाद। ब्लॉक क्षेत्र की 96 में से संगठित 54 ग्राम पंचायतों के नवनिर्वाचित प्रधानों को शपथ दिलाई जानी है। मंगलवार को पहले दिन नवागंतुक प्रभारी बीडीओ डीएसटीओ अतुल कुमार राठौर ने 28 प्रधानों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इनमें नेटवर्किंग की समस्या के चलते 6 ग्राम पंचायतों में सचिवों को भेजकर प्रधान व सदस्यों को शपथ दिलाई गई। ग्राम पंचायत दलेजगंज मिलकिया के सबसे कम उम्र के प्रधान बने इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे अनमोल यादव(22) ने भी वर्चुअल शपथ ली।
ब्लाक - कुल ग्राम पंचायत- संगठित- शपथ लेने वाले प्रधान
बढ़पुर - 59- 39- 39
कायमगंज- 87- 39- 32
कमालगंज - 118- 86- 86
मोहम्मदाबाद - 89- 61- 57
नवाबगंज- 64- 34- 26
राजेपुर - 81- 63- 42
शमसाबाद - 96- 54- 28
----------------------------------------------------------------
कुल - 594- 376- 310
-----------------------------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed