{"_id":"60ad46058ebc3ea3a63d3799","slug":"pradhan-farrukhabad-news-knp6304094184","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरम पूरा होने के बाद भी शपथ नहीं ले सके तीन प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरम पूरा होने के बाद भी शपथ नहीं ले सके तीन प्रधान
विज्ञापन
कायमगंज। ब्लाक की तीन ग्राम सभाओं में कोरम पूरा होने के बाद भी तीन गांवों के प्रधान शपथ नहीं ले सके। शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान उन्होंने ब्लाक जाकर बीडीओ को प्रार्थना पत्र दिया है। बीडीओ ने मामले को देखने के बाद शपथ दिलाने के लिए आश्वासन दिया है।
ग्राम पंचायत कुंवरपुर इमलाक की प्रधान नसीम बेगम के पुत्र नाजिम कुरैशी ने प्रार्थना पत्र में कहा कि गांव में कुल सदस्यों की संख्या 11 है। इसमें दो निर्विरोध हुए हैं और 8 पर चुनाव हुआ था। इससे ग्राम सभा का कोरम पूरा हो रहा है। इसी तरह गांव रायपुर खास की प्रधान सुदेश कुमारी के पुत्र अजय भारती ने कहा कि गांव में 15 सदस्य हैं। इसमें 8 निर्विरोध निर्वाचित हुए। तीन पर चुनाव हुए हैं। ग्राम सभा का कोरम पूरा होने के बावजूद शपथ ग्रहण में शामिल नहीं किया गया।
ग्राम भागीपुर उमराह में प्रधान मीरा देवी के पुत्र संदीप ने कहा कि गांव में 11 सदस्य हैं, 8 पर चुनाव हुआ था। दो निर्विरोध निर्वाचित हुए, उन्हें भी शपथ में शामिल नहीं किया गया। एडीओ पंचायत एमएम गौर ने बताया कि निर्विरोध निर्वाचित हुए ग्राम पंचायत सदस्यों के प्रमाण पत्र नहीं सके थे। इससे यह लोग शपथ में पहले दिन शामिल नहीं हो सके। अब उनके प्रमाण पत्र मिल गए हैं। इससे अब इन प्रधानों को बुधवार को शपथ दिलाई जाएगी।