फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Power pole stuck dead bull , put jam

बिजली पोल से चिपक कर मरा बैल, लगाया जाम

Tue, 30 Jun 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Tue, 30 Jun 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
Power pole stuck dead bull , put jam
बिजली के पोल से चिपक कर बैल की मौत होने से आक्रोशित व्यापारियों और
विज्ञापन
मोहल्ले वालों ने जाम लगा दिया। नारेबाजी करते हुए बिजली विभाग के अफसरों का पुतला फूंका।थाना मऊदरवाजा इलाके के गांव माधौपुर निवासी कैलाश यादव मंगलवार की सुबह बैलगाड़ी से भूसा लेकर बेचने जा रहे थे। मनिहारी मोड़ पर अंगूरीबाग मोहल्ले में विद्यानंद आर्य के मकान के पास

सड़क किनारे खड़े बिजली के पोल में आ रहे करंट की चपेट में आकर बैल मर गया। ये देख कैलाश यादव बैलगाड़ी से कूद गए। इस बीच यहां व्यापारी नेता राकेशचंद्र सक्सेना, डा. दिनेश अग्निहोत्री, महेंद्र श्रीवास्तव, ओमप्रकाश, दीपक, अश्वनी कुमार, गोपाल सक्सेना, पप्पू, कल्लू सिंह, मनोज कुमार, गुड्डू सहित बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। इन लोगों ने मौके पर ही जाम लगा

दिया। यह बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक मोहल्ले वालों ने बिजली विभाग के अफसरों का पुतला फूंक दिया। पुलिस के समझाने के बाद जाम खोला। मोहल्ले वालों का कहना था

कि पोल में काफी समय से करंट आ रहा है। इसकी शिकायत जेई से की जा चुकी है। इसके बाद भी ध्यान नहीं दिया गया। इससे यह हादसा हो गया। मोहल्ले वालों का कहना था कि बरसात होने के कारण इलाके के कई बिजली पोलों में करंट आने लगता है। अफसरों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया तो आगे भी घटनाएं होती रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed