फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Power House of the siege imposed jam

पावर हाउस का घेराव कर जाम लगाया

Tue, 12 May 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Tue, 12 May 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
Power House of the siege imposed jam
जहानगंज में छह दिन से बिजली न मिलने से गुस्साए ग्रामीणों ने जहानगंज पावर
विज्ञापन
हाउस का घेराव कर फर्रुखाबाद-छिबरामऊ मुख्यमार्ग पर नारेबाजी करते हुए जाम लगा दिया। एसडीओ के आश्वासन पर करीब डेढ़ घंटे बाद जाम खोला गया। जाम लगने से भीषण गर्मी में राहगीर परेशान रहे।

मंगलवार सुबह करीब 11 बजे गांव ताजपुर, रठौरा, अजीजलपुर, जहांगीरपुर, बंथल, कमालपुर, झसी और रठौरा गांव के सैकड़ों ग्रामीण जहानगंज पावर हाउस पहुंचे। इस पर संविदा कर्मचारी मौके से भाग गए। इस दौरान ग्रामीणों ने तैनात एसएसओ नरेशचंद्र का घेराव कर लिया। इसके बाद ग्रामीण पावर हाउस के बाहर आए और फर्रुखाबाद-छिबरामऊ मुख्यमार्ग पर जाम लगा दिया। जाम लगने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। जाम की सूचना पर जहानगंज थाना पुलिस

मौके पर पहुंची। प्रभारी थानाध्यक्ष मुनेंद्र यादव ने एसडीओ संतोष प्रसाद और जेई राजीव गंगवार को मौके पर बुलवाया। ग्रामीणों ने कहा कि उनके गांवों में छह दिन से बिजली आपूर्ति नहीं की जा रही है। जब पावर हाउस पर जानकारी करो तो बताया जाता है कि ओवरलोड के चलते समस्या आ रही है। वहीं कसबे में भी बमुश्किल तीन घंटे ही बिजली मिल पा रही है। एसडीओ

ने आश्वासन दिया कि बुधवार से बिजली सप्लाई चालू करवा दी जाएगी। एसडीओ के आश्वासन पर दोपहर करीब 12.30 बजे ग्रामीणों ने जाम खोला। जाम लगाने वालों में अनीस, बदरे आलम, फकरूर आलम, चुन्ने, राहुल कुमार, भूपेंद्र कुमार, मुन्ने, योगेंद्र कुमार, धीरेंद्र, मनीष कुमार और भूरे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed