फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Potato trader beaten

आलू व्यापारी को पीटा

Sun, 25 Oct 2015 12:34 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला फर्रुखाबाद।
ब्यूरो अमर उजाला फर्रुखाबाद। Updated Sun, 25 Oct 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
Potato trader beaten

शराब पीने के लिए 500 रुपये न देने पर हमलावरों ने आलू व्यापारी को पीट- पीटकर अधमरा कर  दिया। विरोध करने पर इन्होंने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। मुख्य बाजार में दिनदहाड़े हुई फायरिंग से सनसनी फैल गई।

विज्ञापन



घायल को आननफानन में लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। एएसपी रामभवन चौरसिया ने अस्पताल पहुंच कर घटना की जानकारी ली। इस मामले में प्रधान सहित पांच पर लूट और मारपीट की रिपोर्ट लिखाई गई है।
विज्ञापन


 
शहर कोतवाली के मोहल्ला आवास विकास कालोनी निवासी विकास बाथम आलू का व्यापार करता है। विकास ने ठंडी सड़क पर मदर इंडिया कोल्ड के नजदीक आलू बीज सुखाने के लिए टेंट लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन



शुक्रवार रात विकास का चचेरा भाई होरीलाल और परिवार के अन्य लोग यहां बैठे हुए थे। इस बीच देवरामपुर निवासी रिंकू यादव साथियों के साथ होरीलाल के पास पहुंचा।



रिंकू यादव ने होरीलाल से दबंगई में शराब पीने के लिए पैसे मांगे। इसको लेकर इनमें विवाद होने लगा। विवाद बढ़ने पर इनमें  मारपीट हो गई।  रिंकू जानमाल की धमकी देकर भाग गया। इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई।

 
शनिवार सुबह करीब 11 बजे रिंकू यादव एक दर्जन साथियों के साथ कार पर सवार होकर वहां होरीलाल के बीज सुखाने के टेंट पर पहुंचा, यहां  होरीलाल और  विकास, भाई धर्मेंद्र बाथम के अलावा कई लोग बैठे हुए थे। हमलावरों ने होरीलाल के ऊपर धावा बोल दिया।


हमलावरों का विरोध करने के लिए विकास आगे आया तो इन्होंने उसे पकड़कर  तमंचों की बटों से मारपीट कर घायल कर दिया। मारपीट होने पर अन्य लोगों ने हमलावरों को ललकारा तो इन्होंनेे ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमलावर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। सूचना के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।

 
उधर से निकले एसओ मऊदरवाजा सुनील यादव ने घायल को लोहिया अस्पताल भिजवाया, यहां विकास को भर्ती कर लिया गया।


घायल के भाई धर्मेंद्र ने देवरामपुर में रहने वाले रिंकू यादव, प्रधान शैलेंद्र यादव, नीतू यादव, आवास विकास में रहने वाले रानू चौहान व एक अज्ञात पर 19500 रुपये, सोने की चेन लूटने की एफआईआर दर्ज कराई है। एएसपी आरबी चौरसिया ने शहर कोतवाल शिवमोहन सिंह को आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।

इनसेट
कोतवाली पुलिस की लापरवाही से घटी घटना
 लोहिया अस्पताल में फायरिंग की सूचना मिलने पर पहुंचे एएसपी रामभवन चौरसिया जब घटना की जानकारी ले रहे थे। उस दौरान मौजूद भीड़ ने बताया कि रात को हुई घटना के बाद आरोपी दोबारा आने की धमकी देकर चले गए थे। इसकी लिखित सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। इसके बाद भी कोई व्यवस्था नहीं की गई। सुबह भी लोगों ने पुलिस को हमलावरों के आने की सूचना दी। कोई पुलिस कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। हमलावरों ने करीब 15 फायर किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed