{"_id":"8ce0d44cb1ec23873146c468e389a3a8","slug":"potato-storage-fee-of-rs-180-fixed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आलू भंडारण शुल्क 180 रुपये प्रति क्विंटल तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आलू भंडारण शुल्क 180 रुपये प्रति क्विंटल तय
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Sun, 08 Feb 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शीतगृह संघ की बैठक में इस सीजन के लिए आलू भंडारण शुल्क 180 रुपये प्रति
विज्ञापन
क्विंटल रखने का निर्णय लिया गया। सर्वसम्मति से सभी लोगों ने इस पर सहमति
जता दी। लोहाई रोड स्थित एक बैडमिंटन हाल में शीतगृह संघ की बैठक आयोजित की
गई। बैठक में अध्यक्ष अनंतराम अग्रवाल ने कहा कि कोल्ड स्टोरेज स्वामियों
के आगे कई समस्याएं हैं। सबसे बड़ी समस्या बिजली की है।
पर्याप्त बिजली न मिलने से कोल्ड स्टोरेज चलाने के लिए जनरेटरों का सहारा लेना पड़ता है। इससे डीजल में पैसा अधिक व्यय होता है। उन्होंने शासन से बिजली व्यवस्था में सुधार किए जाने की मांग की। सचिव उमेश अग्रवाल ने कहा कि अब कोल्ड स्टोरेजों में भंडारण का कार्य शुरू हो गया है।
निर्णय लिया कि इस बार शीतगृह का भंडारण शुल्क 180 रुपये प्रति क्विंटल रखा जाए। इस पर सभी कोल्ड स्टोरेज मालिकों ने सर्वसम्मति से हामी भर दी। बैठक में महेंद्र कटियार, पप्पू रस्तोगी, पुनीत रस्तोगी, विनोद अग्रवाल, किशोरीलाल वर्मा, सुजीत कटियार, राजीव रस्तोगी, अरविंद अग्रवाल कायमगंज और अरविंद अग्रवाल फर्रुखाबाद वाले मौजूद रहे।