फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Potato farmers out of the insurance claim

आलू किसान फसल बीमा क्लेम से बाहर

Wed, 10 Jun 2015 11:15 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Wed, 10 Jun 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
आलू किसानों को फसल बीमा क्लेम से बाहर कर दिया गया है। यह स्थिति तब है जब
विज्ञापन
आलू किसानों ने बीमा की प्रीमियम जमा किया है। बीमा कंपनी आलू नुकसान को क्लेम के जद में मानने से ही इनकार कर दिया है। ऐसे में हजारों किसानों की बीमा क्लेम पाने की उम्मीद पर पानी फिर गया है।

गेहूं व आलू की फसल के लिए जिले के 11,738 किसानाें ने बीमा क राया था। इनसे बीमा कं पनी एचडीएफसी अरगो ने प्रीमियम भी लिया था। किसानों ने एक करोड़ 33 लाख 59 हजार रुपया प्रीमियम जमा किया था।  इनमें से 5734 आलू किसान हैं। इन्हें कंपनी ने क्लेम से बाहर कर दिया है। इन्हें फसल की बर्बादी का कोई भी क्लेम नहीं मिलेगा। गेहूं के 6004 किसानाें को फसल बीमा कराया है। इनमे से 3534 किसानों को ही क्लेम मिलेगा। इनके लिए बीमा कंपनी ने एक करोड़

39 लाख 4 हजार 297 रुपया रिलीज किया है। यह पैसा आरटीजीएस से किसानाें के खाते में भेजा जाएगा।  बुधवार को बीमा कंपनी ने उप कृषि निदेशक कार्यालय को इस संबंध में बाकायदे रिपोर्ट भेजी है, जिसमें आलू किसानों को क्लेम के दायरे में नहीं माना है। मालूम हो कि मार्च की बरसात ने गेहूं के साथ ही आलू की फसल पर भी क हर बरपाया था। खेतों

में खुदा पड़ा आलू सड़ गया था। इससे किसानों को खासा नुकसान उठाना पड़ा था। बरसात से दागी आलू को आढ़तियों ने बेहद सस्ते रेट पर खरीदा था। इससे इनकी लागत भी सीधी नहीं हुई थी। आलू किसानाें का कहना है कि बीमा कंपनी ने ठीक से सर्वे नहीं किया। उनके साथ धोखा किया गया है।

खरीफ की फसल में भी गच्चा
बीमा कंपनी खरीफ फसल में सूखा से तबाही का क्लेम देने में भी किसानों को गच्चा दे चुकी है। खरीफ क ी फसल में 8160 किसानों ने फसल बीमा कराया था। इनमें से 1942 किसानों को ही बीमा कंपनी ने क्लेम केे दायरे में माना था। इनके लिए 62 लाख 89 हजार 604 रुपया रिलीज कि या गया था। 6218 किसानों को कंपनी ने क्लेम केे दायरे से बाहर कर दिया था।

क्या कहते हैं जिम्मेदार
आलू व गेहूं की फसल के लिए 11 हजार 738 किसानों ने बीमा कराया था। बीमा कंपनी ने गेहूूं की नुकसानी का ही क्लेम दिया है। आलू किसानों को नुकसानी के सापेक्ष क्लेम के दायरे में नहीं माना है। कंपनी ने गेहूं की फसल में बीमा क्लेम का एक करोड़ 39 लाख 4 हजार 297 रुपया रिलीज किया है। कंपनी ने अभी इतनी डिटेल ही कंपनी ने दी है।
-- एके सिंह, उपनिदेशक कृ षि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed