{"_id":"28e330c678e54e2524d8ad85c4fe00fb","slug":"potato-farmer-losses-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आलू किसान घाटे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आलू किसान घाटे में
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Sun, 29 Nov 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। अगैती आलू की बुवाई करने वाले किसान अभी भी घाटे में हैं। इनकी लागत भी नहीं निकल रही है। इससे किसान परेशान हैं। आलू के भाव शनिवार को दस रुपये बढ़कर 922 रुपये क्विंटल रहे।
विज्ञापन
एक बीघा में किसानों की करीब 6500 रुपये की लागत लगाई है। उत्पादन औसतन सात क्विंटल मिल रहा है। आलू का भाव 922 रुपये प्रति क्विंटल है। इससे किसानों को एक बीघा में 5754 से 6451 रुपये मिल रहे हैं। इससे इनकी लागत भी पूरी नहीं हो रही है। सातनपुर मंडी में आलू लाने का भाड़ा जेब से जा रहा है।
विज्ञापन
सातनपुर मंडी में तकरीबन 7 हजार क्विंटल आलू रोज बिकने आ रहा है। गैरप्रांतों में से केवल बिहार में आलू की मांग है। बाकी उपज यूपी की मंडियों में ही खप रही है। इससे भी आलू के भाव नहीं बढ़ रहे हैं। आलू आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश वर्मा का कहना है कि अगैती आलू की फसल के दौरान मौसम गर्म रहा। इससे उत्पादन प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन