{"_id":"61784b692b161c2c896bd615","slug":"poor-will-get-employment-with-entertainment-in-diwali-fair-farrukhabad-news-knp660579362","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली मेले में मनोरंजन के साथ गरीबों को मिलेगा रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली मेले में मनोरंजन के साथ गरीबों को मिलेगा रोजगार
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शासन की ओर से लगाए जा रहे दिवाली मेले में एक स्थल पर बाजार के साथ मनोरंजन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की छटा भी बिखरेगी। क्रिश्चियन कालेज मैदान पर 150 दुकानें लगाई जाएंगी। दुकानदारों से इसका कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। प्रशासन की उम्मीद है कि कोरोना महामारी में बोझिल हुए रेहटी, खोमचे व फुटपाथी दुकानदारों की दीवाली भी जमगम हो जाएगी।
जिलाधिकारी जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों को बताया कि क्रिश्चियन कालेज मैदान पर दिवाली मेला लगाया जाएगा। मेले का शुभारंभ 28 अक्तूबर को होगा और मेला तीन नवंबर तक चलेगा। मेले का उद्देश्य कोरोना के कारण डेढ़ वर्ष से परेशान स्ट्रीट वेंडर, फुटपाथी दुकानदारों को उत्पाद व सामग्री बेचने के लिए एक प्लेटफार्म उपलब्ध कराना है।
डीएम ने बताया कि मेले में 150 दुकानें लगाई जाएंगी। इसमें ठेली, खोमचे वालों के अलावा दिवाली उत्पाद बनाने वाले स्वयं सहायता समूह, फुटपाथी दुकानदार भी शामिल रहेंगे। खाद्य पदार्थों की भी 25 दुकानें लगेंगी। बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले लगाए जाएंगे। मेले में एक जनपद एक उत्पाद, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के भी स्टाल लगाए जाएंगे। डीएम ने बताया कि मेले में 28, 29 व 30 अक्तूबर को शाम छह बजे से 10 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। रामलीला का मंचन, कवि सम्मेलन व मैजिक शो भी होगा। मेले में एक अस्थाई पुलिस चौकी भी बनाई जाएगी।
विज्ञापन
एलईडी पर दिखाई जाएंगी सरकार की उपलब्धियां
सूचना विभाग की ओर से मेले में एक स्टाल लगाकर सरकार की साढ़े चार वर्ष की उपलब्धियों का प्रचार किया जाएगा। उपलब्धियों को एलईडी पर दिखाने के साथ साहित्य भी बांटा जाएगा।
दो से पांच तक लगेंगी पटाखा की दुकानें
कालेज मैदान पर दो नवंबर से पांच नवंबर तक पटाखों की दुकानें में भी लगेंगी। इसके लिए दूरी व सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया है। पटाखे की सभी दुकानें टिन शेड में ही लगाई जाएंगी।
मंच पर हो रहा प्लास्टर, टेंट का काम शुरू
आठ दिवसीय दिवाली मेले के लिए नगर पालिका के जेई आरके चतुर्वेदी की देखरेख में पक्के मंच पर प्लास्टर शुरू करवा दिया गया है। परिसर में लगने वाली दुकानों, सांस्कृतिक पांडाल, झूलों के लिए आरक्षित स्थानों को चूना से चिह्नित कर दिया गया है। टेंट लगाने का काम भी शुरू कर दिया गया है। जेसीबी से समतलीकरण हो गया। जेई ने बताया कि मेले का आयोजन क्रिश्चियन स्कूल की पीछे वाली दीवार तक होगा। इसके बाद जो स्थान बचेगा, उसमें पटाखे की दुकानें लगाई जाएंगी। (संवाद)
मेले में एक ही गेट होना चिंताजनक
दिवाली मेले के आयोजन में अग्निशमन की गाइड लाइन का पालन होता नजर नहीं आ रहा है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने मानक के संबंध में गाइड लाइन प्रशासन को सौंपी है। मेले में आने-जाने के लिए एक ही गेट है। पीछे रेलवे लाइन और दो ओर बस्ती है। अग्निशमन के मानक में किसी भी बड़े आयोजन खासकर मेले में दो गेट होना अति आवश्यक है। दोनों गेट विपरीत दिशा में होने चाहिए। मुख्य अग्निशमन अधिकारी सीओ वीके त्रिपाठी ने अग्निशमन से जुड़ी गाइड लाइन अधिकारियों को सौंप दी है। उन्होंने गाइड लाइन के अनुसार ही मेले के आयोजन का सुझाव दिया है।