फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Polyethylene ban ineffective

पॉलीथिन पर रोक बेअसर

Fri, 22 Jan 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद Updated Fri, 22 Jan 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
Polyethylene ban ineffective
फर्रुखाबाद। हाईकोर्ट के आदेश पर प्रदेश सरकार ने पॉलीथिन प्रयोग पर पाबंदी लगा दी है। जिले में पहले दिन पाबंदी बेअसर रही। दुकानदारों ने धड़ल्ले से पॉलीथिन की बिक्री की। इनको रोकने और टोकने के लिए जिला प्रशासन की ओर से अभियान तक नहीं चलाया गया।
विज्ञापन


शहर क्षेत्र में घुमना बाजार, त्रिपोलिया चौक, लालसराय, रेलवे रोड, पल्ला सब्जी मंडी, भोलेपुर, तिकोना चौकी और लोहाई रोड आदि बाजारों में दुकानदारों ने धड़ल्ले से पॉलीथिन का प्रयोग किया। बुक स्टाल की दुकान हो या फिर कंफेक्शनरी की। हर कोई ग्राहक को पॉलीथिन में सौदा दिया।
विज्ञापन


सब्जी और फल विक्रेताओं की ठेली पर भी पॉलीथिन रखी रही। प्रदेश सरकार के रोक लगाए जाने का असर बाजार में नजर नहीं आया। जिला प्रशासन की ओर से पॉलीथिन बिक्री रोनके  लिए कोई अभिान नहीं चलाया। इस कारण दुकानदार बेखौफ होकर पॉलीथिन का प्रयोग करते रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरी-छिपे पॉलीथिन बिकी
शमसाबाद। फैजबाग, रोशनाबाद, मंझना, शमसाबाद, और चिलसरा बाजार में रोज की तरह गुरुवार को भी पॉलीथिन का प्रयोग होता रहा। सब्जी और फल विक्रेता चोरी-छिपे पॉलीथिन में सौदा दे रहे हैं। वहीं, रेडीमेड दुकानों और मिठाई की दुकानों पर भी पॉलीथिन का प्रयोग होता रहा।


ठेली वालों को प्रतिबंध की जानकारी नहीं
राजेपुर। कसबा बाजार, जैनापुर, सलेमपुर, अलीगढ़ और जमापुर आदि बाजारों में मूंगफली, चना, सब्जी और फल की ठेली लगाने वाले दुकानदारों को पॉलीथिन पर लगाई गई रोक की जानकारी नहीं है। सलेमपुर बाजार में फल की ठेली लगाए दुकानदार किशन मुरारी का कहना है कि पॉलीथिन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसकी जानकारी नहीं है। बोला, वैसे तो बाजार में हर कोई पॉलीथिन का प्रयोग कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed