फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Polling failed intended to dump

पोलिंग डंप करने का इरादा नाकाम

Sat, 17 Oct 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Sat, 17 Oct 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
Polling failed intended to dump

फर्रुखाबाद। कटिया गांव के प्राथमिक विद्यालय की पोलिंग स्टेशन डंप करने की योजना पुलिस ने नाकाम कर दी। एसपी ने शाम को पुलिस फोर्स के साथ बूथ पर कमाल संभाल ली। अपनी उपस्थिति में मतपेटियों को सील कर पुलिस सुरक्षा में भेज दिया।

विज्ञापन


कटिया गांव में मतदान के दौरान जिला पंचायत सदस्य का एक प्रत्याशी ने पुलिस और पीठासीन अधिकारी पर सिर्फ मतदाता पर्ची से वोट डलवाने शुरू कर दिए। दूसरा प्रत्याशी फर्जी मतदान की जानकारी पर वहां पहुंचा। दोनों प्रत्याशियों में पोलिंग स्टेशन डंप करने के प्रयास और फर्जी मतदान कराए जाने को लेकर विवाद होने लगा। इसकी जानकारी मिलने पर एसपी ने एसओ कमालगंज को दलबल के साथ पोलिंग स्टेशन पर भेजा।
विज्ञापन


एसओ ने वहां प्रत्याशियों से वार्ता की और भेज दिया। बिना पहचान पत्र के पड़ रहे वोट पर आपत्ति नहीं उठाई। तभी तहसीलदार सदर और एसपी खुद दल बल के साथ वहां पहुंच गए। एसपी को देखकर पोलिंग स्टेशन पर तैनात पुलिस कर्मियों ने बिना आईडी के वोट डालने वालों को भगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने प्रत्याशियों को एजेंटों को बुलाकर वार्ता की। पोलिंग स्टेशन पर पुलिस बल बढ़ा दिया गया। एसपी दिनेश कुमार पी के जाते ही एक प्रत्याशी वहां दोबारा पहुंच गया। प्रत्याशी ने  फर्जी मतदान करने के लिए महिलाओें को पोलिंग स्टेशन पर भेजा। पुलिस ने बिना पहचान के पत्र के वोट डलवाने से इनकार कर दिया। इस कारण वहां भीड़ एकत्र हो गई। बवाल होने की आशंका पर एसपी दोबारा पोलिंग स्टेशन पर पहुंचे। एसपी ने मतदान का समय पूरा होने पर मतपेटियों को सील कराकर पुलिस सुरक्षा में भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed