फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   political

मोहम्मदाबाद में 129 मतदाता तीन प्रत्याशियों के भाग्य का करेंगे फैसला

Fri, 09 Jul 2021 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
political
फर्रुखाबाद। ब्लॉक प्रमुख चुनाव में छह प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन तय होने के साथ शनिवार को मोहम्मदाबाद ब्लॉक में ही मतदान होगा। निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख सहित तीन प्रत्याशियों में मुकाबला होगा। 129 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन

जनपद के सात ब्लॉकों में से पांच में एक-एक प्रत्याशी के नामांकन दाखिल होने से उनका निर्विरोध निर्वाचन तय है। नवाबगंज में दो दावेदारों ने नामांकनपत्र दाखिल किए थे। शुक्रवार को डॉ.जितेंद्र सिंह यादव ने नामांकनपत्र वापस ले लिया। इससे उनकी पत्नी निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख डॉ. अनीता रंजन का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है।
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद में निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख अमित दुबे उर्फ बब्बन व उनकी पत्नी कुमकुम सहित चार नामांकन हुए थे। इसमें कुमकुम दुबे ने अपना नाम वापस ले लिया। इससे अब अमित दुबे, सपा प्रत्याशी पंकज कुमार व प्रशांत राठौर के बीच मुकाबला होगा। ब्लॉक में कुल 129 क्षेत्र पंचायत सदस्य मतदाता हैं। शनिवार को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान होगा। इसके बाद मतगणना के साथ शाम तक परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख पद के चुनाव के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। एसडीएम सदर अनिल कुमार, सीओ सोहराब आलम व प्रभारी निरीक्षक सुबह 10.30 बजे ब्लॉक परिसर पहुंचे। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था की रूपरेखा बनाई। ब्लॉक कार्यालय के दोनों ओर दो-दो बैरियर लगेंगे। वाहनों को

इसके आगे प्रवेश नहीं दिया जाएगा। पहले बैरियर पर ही वाहनों को रोक दिया जाएगा। इससे क्षेत्र पंचायत सदस्यों को मतदान के लिए मतदान कक्ष तक पैदल जाना होगा। दो स्थानों पर वोटर लिस्ट से मतदाताओं का मिलान होगा। इसके बाद वह वोट डाल सकेंगे। चुनाव प्रेक्षक ने दोपहर 12.15 बजे ब्लॉक परिसर पहुंचकर मतदान स्थल की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने प्रभारी बीडीओ सतीश प्रसाद मिश्रा को मतदान स्थल के आसपास पड़े ईंट-पत्थर हटवाने के साथ ढकवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed