{"_id":"5e4adc718ebc3ef2c635a235","slug":"political-farrukhabad-news-knp54529949","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा की जिला कार्यकारिणी में अधिकांश पुराने चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा की जिला कार्यकारिणी में अधिकांश पुराने चेहरे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतन्त्र देव, प्रदेश महामंत्री सुनील बंसल, कानपुर बुंदेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री भवानी व जिला प्रवासी सुधीर हलवासिया के अनुमोदन पर जिला कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। इसमें अधिकांश पुराने चेहरों को जिम्मेदारी मिली। वहीं कुछ नये चेहरे शामिल करने के साथ कुछ पदाधिकारियों का कद बढ़ाया गया। वहीं विधायक के पुत्र का कद घट गया।
भाजपा की जिला कार्यकारिणी में जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता के बाद वीरेंद्र कठेरिया, भास्कर दत्त द्विवेदी, डीएस राठौर, प्रदीप सक्सेना, संदीप शाक्य व राजवती बाथम को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। इनमें अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य के पुत्र संदीप शाक्य का जिला महामंत्री से कद घटा है। दो पद अभी रिक्त हैं। शैलेंद्र सिंह राठौर को तीसरी बार जिला महामंत्री की जिम्मेदारी मिली। नगर अध्यक्ष हिमांशु गुप्ता का कद बढ़ाकर जिला महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई। इसी पद पर फतेहचंद्र वर्मा की नियुक्ति के साथ एक पद रिक्त है। जिला मंत्री पद पर अतुल दीक्षित को पहली बार, जबकि अनुराग दुबे अन्नू को दोबारा जिम्मेदारी मिली। मंडल अध्यक्ष प्रदीप सिंह व अश्नील दिवाकर को प्रमोशन के साथ जिला मंत्री बनाया गया। नवनीत पाल को जिला मंत्री की जिम्मेदारी के साथ दो पद रिक्त रखे गए। वहीं संजीव गुप्ता को तीसरी बार कोषाध्यक्ष बनाया गया है। अभी कार्यालय मंत्री की भी घोषणा होना बाकी है।