फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   political

भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ने घर-घर जाकर दी सीएए की जानकारी

Sun, 05 Jan 2020 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
political
भाजपा की गोष्ठी में मौजूद क्षेत्रीय अध्यक्ष,जिलाध्यक्ष व पदाधिकारी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। आवास विकास कालोनी स्थित भाजपा कार्यालय में रविवार को नागरिकता संशोधन कानून के तहत जन जागरण अभियान गोष्ठी हुई। कानपुर-बुंदेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कार्यक्रम के बाद घर-घर जाकर लोगों को सीएए की जानकारी दी व पत्रक वितरित कराए।
विज्ञापन

भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि पड़ोसी देश पाकिस्तान, अफगानिस्तान व बांग्लादेश के धार्मिक प्रताड़ित अल्पसंख्यक शरणार्थियों को नागरिकता देने के लिए सीएए बनाया गया है। कानून बनने के बाद विपक्षी दल भ्रम फैलाकर देश में हिंसा का माहौल पैदा कर रहे हैं। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार के निर्देश पर अराजक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य ने कहा कि विपक्षी दल वोट बैंक की राजनीति को साधने के लिए भ्रामक प्रचार का रास्ता अपनाते हैं।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर सीएए की जानकारी देने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि 8 से 12 जनवरी तक जन जागरण यात्रा चलेगी। 11 जनवरी को गुरुगांव देवी मंदिर से जन जागरण यात्रा निकाली जाएगी। भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर, शैलेंद्र सिंह राठौर, पूर्व जिलाध्यक्ष भूदेव सिंह राजपूत, वीरेंद्र सिंह राठौर ने भी विचार व्यक्त किए। संदीप शाक्य, संजीव गुप्ता, मिथिलेश अग्रवाल, हिमांशु गुप्ता, भास्कर दत्त द्विवेदी, मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी, डीएस राठौर, पीयूष त्रिपाठी, शिवम दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed