फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   politecnic paper in farrukhabad

स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की निगरानी में हुई पॉलीटेक्निक संयुक्त प्रवेश परीक्षा

Sat, 12 Sep 2020 10:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
politecnic paper in farrukhabad
फर्रुखाबाद में पॉलीटेक्निक में विभिन्न ट्रेडों के लिए शनिवार को संयुक्त प्रवेश परीक्षा जिले में छह केंद्रों पर हुई। स्टेटिक मजिस्ट्रेटों ने की निगरानी में परीक्षा हुई। लखनऊ से आई टीम ने अभ्यर्थियों की बायोमीट्रिक उपस्थित ली। 2935 अभ्यर्थियों में से 1933 परीक्षा में शामिल हुए।
विज्ञापन

शनिवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज फतेहगढ़, राजकीय इंटर कॉलेज फतेहगढ़, म्युनिसिपल इंटर कॉलेज फतेहगढ़, राजकीय इंटर कॉलेज फर्रुखाबाद, केआर रस्तोगी इंटर कॉलेज फर्रुखाबाद व रखा इंटर कॉलेज फतेहगढ़ में सुबह में 9 से 12 बजे तक परीक्षा हुई।
विज्ञापन

डीएम मानवेंद्र के आदेश पर लगे स्टेटिक मजिस्ट्रेट अपने-अपने केंद्र पर तैनात रहे। प्रथम पाली में छह केंद्रों पर 2396 में से 1594 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। दूूसरी पाली में 2:30 से 5:30 बजे तक फतेहगढ़ में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज और राजकीय इंटर कॉलेज में परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 539 अभ्यर्थियों में से 339 ने परीक्षा दी। प्रधानाचार्य दयाचंद्र ने बताया कि पॉलीटेक्निक संयुक्त प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फर्रुखाबाद के छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर की स्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षा शनिवार को तीन पालियों में हुई। डिग्री कालेज के मानक वाले बड़े कमरे में कोरोना महामारी के कारण अधिकतम 24 परीक्षार्थी ही बैठाए गए। डीएन कालेज फतेहगढ़ में सुबह 7 से 10 बजे की पाली में राजकीय डिग्री कालेज निनौआ के केवल 2 छात्रों ने ही पेपर दिया।
शनिवार को प्रथम पाली में बीएससी तृतीय वर्ष भौतिक विज्ञान का पेपर हुआ। डीएन कालेज फतेहगढ़ में राजकीय डिग्री कालेज निनौआ के दो पंजीकृत छात्रों ने पेपर दिया। आरपी डिग्री कालेज कमालगंज में बीएससी तृतीय वर्ष की परीक्षा में सभी 39 छात्र शामिल हुए। डीएन कालेज में द्वितीय पाली में बीए तृतीय के पंजीकृत 62 में 60 छात्रों ने पेपर दिया।

शाम 3 से 6 बजे की पाली में बीकॉम तृतीय वर्ष के 168 छात्रों में 166 ने परीक्षा दी। वरिष्ठ केंद्राध्यक्ष डॉ. मुकेश सिंह राठौर ने व्यवस्था देखी। आरपी कालेज केंद्र पर द्वितीय पाली में आरपी कालेज के 30 व भारतीय महाविद्यालय फर्रूखाबाद के 9 छात्र परीक्षा में बैठे। तृतीय पाली में ओपीआईएमटी के 11 में 9 व व्यक्तिगत परीक्षार्थियों में 6 में 5 ने परीक्षा दी। वरिष्ठ केंद्राध्यक्ष डॉ. बलवीर सिंह व अतिरिक्त केंद्राध्यक्ष डॉ. एपी चौरसिया के निर्देशन में तलाशी ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed