{"_id":"622a4e33416bb26bfc773128","slug":"police-wine-shop-farrukhabad-news-knp68495273","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेकपुर खुर्द ठेके के पास पकड़ी 20 पेटी देशी शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेकपुर खुर्द ठेके के पास पकड़ी 20 पेटी देशी शराब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। गांव के देशी शराब ठेके के पास एक दुकान से शराब बिक्री की शिकायत पर बीबीगंज चौकी पुलिस ने छापा मारा। वहां से 20 पेटी देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके से दो युवकों को भी हिरासत में लिया है।
शहर से सटे नेकपुर खुर्द सब्जी मंडी के सामने एक देशी शराब का ठेका है। उसी ठेके के पास एक दुकान में पेटियां रखकर दिन भर 120 रुपये पौव्वा के हिसाब से शराब बेची जाती रही।
शराब बिक्री की किसी ने सूचना पुलिस को दे दी। शाम करीब सवा सात बजे बीबीगंज चौकी के सिपाहियों ने दुकान में छापा मारा। वहां से शराब के पौव्वा भरी 20 पेटी बरामद हो गईं। पुलिस ने मौके से दो युवकों को भी हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
इसमें एक नेकपुर खुर्द और दूसरा अर्रा पहाड़पुर का बताया जाता है। दोनों युवकों को थाने में बैठा लिया गया है।
बीबीगंज चौकी का एक सिपाही युवकों को हिरासत लेने की बात तो कह रहा, मगर 20 पेटी बरामदगी की बात से इनकार कर रहा।
पुलिस बरामदगी काफी कम दिखाकर आरोपियों को बचाने की फिराक में है। सीओ सिटी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें शराब बरामदगी की जानकारी नहीं दी गई है।