फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Police took the rape victim to a computer centre

Farrukhabad News: दुष्कर्म पीड़िता को कंप्यूटर सेंटर पर ले गई पुलिस

Thu, 18 Sep 2025 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Thu, 18 Sep 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Police took the rape victim to a computer centre
कंपिल। कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर कोचिंग संचालक, उसके भाई व एक अन्य साथी ने छात्रा के साथ दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया था। बुधवार को पुलिस ने किशोरी को कंप्यूटर सेंटर सहित एक अन्य जगह पर ले जाकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

मामले में पीड़िता की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा जा चुका है। क्षेत्र के एक गांव निवासी इंटर की छात्रा कंपिल स्थित एक कंप्यूटर सेंटर पर कोचिंग करती थी। इसी दौरान कोचिंग संचालक दिव्यांग शीबू, उसका भाई सलमान व साथी अनस ने छात्रा को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ डालकर पिला दिया। आरोप है कि छात्रा के बेहोश होने पर आरोपियों ने दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया। उस पर निकाह करने का दबाव बनाया।
विज्ञापन

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शनिवार को तीनों को जेल भेजा था। रविवार को एसडीएम अतुल कुमार सिंह के निर्देश पर लेखपाल राहुल मिश्रा, रोहित अवस्थी कानूनगो विमल पटेल ने कंपिल कायमगंज रोड स्थित कब्रिस्तान व कोचिंग सेंटर की जमीन सहित आरोपी अनस के गांव निजामुद्दीनपुर पहुंच नापजोख की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार दोपहर पुलिस ने छात्रा के साथ कंप्यूटर सेंटर जाकर गहनता से पूछताछ की। इसके बाद वह छात्रा के साथ कायमगंज स्थित एक गेस्ट हाउस भी गए। थाना प्रभारी कपिल चौधरी ने बताया छात्रा के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया था। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed