{"_id":"7c4e4f508948854123508d544632d04f","slug":"police-organically-neglect-bawal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की लापरवाही से हुआ बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की लापरवाही से हुआ बवाल
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Tue, 03 Nov 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। हादसे में युवक की मौत के बाद पुलिस की लापरवाही भी बवाल की वजह बनी। परिजनों व गांव के लोगों ने चौकी पुलिस को हादसे की खबर दी थी। इसके बाद भी पुलिस काफी देर तक मौके पर नहीं पहुंची। इससे भी लोगों में गुस्सा रहा। इसके अलावा जब जाम लगाने वालों की बात सुने बिना कोतवाल जाम में फंसा ट्रक निकलवाने लगे तो लोग एकदम से भड़क गए और बवाल शुरू कर दिया।
फतेहगढ़ कोतवाली के गांव कीरतपुर निवासी चंदन दिवाकर की हादसे में मौत करीब 6.30 बजे हुई। परिजन करीब 7 बजे मौके पर आ गए। इन्हें रोता बिलखता देखकर आसपास के गांव के लोग भी जमा होने लगे। सूचना के काफी देर बाद सेंट्रल जेल चौकी पुलिस मौके पर आई। इस बीच लोगों ने हाईवे जाम कर दिया था। जाम के बाद हरकत में आई पुलिस ने इनकी समस्या सुनने के बजाय जाम खुलवाने की कोशिश शुरू कर दी। इससे इन्होंने फतेहगढ़ कोतवाल पर हमला बोल दिया। इनके हाथ जो भी पुलिसकर्मी लगा, उसे पीट दिया।
एकलौता लाल गया, कौन पालेगा परिवार
फर्रुखाबाद। गांव कीरतपुर निवासी चंदन दिवाकर के पिता की कई वर्ष पहले मौत हो गई थी। परिवार में मां मायादेवी के अलावा दो बहनें मधु और शिवानी हैं। चंदन मेहनत मजदूरी कर परिवार पाल रहा था। चंदन की मौत के बाद परिवार की रोजी-रोटी पर संकट गहराने लगा है। शव को देखकर मां और बहनों का रो रोकर बुरा हाल था। मां बार-बार अचेत हो रही थी। परिजन उस समय को कोस रहे थे जब चंदन घर से स्टेशन के लिए निकला था।
विज्ञापन
मां ने चालक पर कराई रिपोर्ट
फर्रुखाबाद। गांव कीरतपुर निवासी चंदन की मां मायादेवी ने ट्रैक्टर चालक दुर्गेश निवासी करहल जिला मैनपुरी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
मिट्टी का अवैध खनन पुलिस की शह पर
फर्रुखाबाद। जिस ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की मौत हुई, उससे अवैध खनन के बाद मिट्टी ढोई जा रही थी। प्रशासन को इस अवैध खनन की भनक ही नहीं है। गांव के लोगों का आरोप है कि अवैध खनन के पीछे माफिया और पुलिस की साठगांठ है। जिले में मिट्टी का अवैध खनन जोरों पर है। किसी हादसे के बाद ही पुलिस थोड़ी बहुत सख्ती बरतती। बाद में भूल जाती है। इससे अवैध खनन फिर चालू हो जाता है। युवक की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने एसडीएम सदर और सिटी मजिस्ट्रेट से कहा कि इस हादसे का कारण भी अवैध खनन है। इस पर अफसरों ने अवैध खनन करने वालों पर कार्रवाई का भरोसा दिया। लोगों का कहना था कि कीरतपुर के आसपास लंबे समय से खनन हो रहा है। यह खनन आईटीआई चौकी और सेंट्रल जेल चौकी पुलिस की शह पर किया जा रहा है।
ट्रक के शीशे को तोड़े
फर्रुखाबाद। जाम के दौरान हुए पथराव से एक ट्रक का शीशा चकनाचूर हो गया। इसके चालक ने भागकर जान बचाई। कुछ लोगों ने ट्रक में आग लगाने का प्रयास किया। इन्हें पुलिस ने लाठियां फटकार कर खदेड़ा।
फर्रुखाबाद। बवाल के कारण करीब ढाई घंटे तक इटावा-बरेली हाईवे पर जाम लगा रहा। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। जाम में रोडवेज की बसें भी फंसी रहीं। इससे सवारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुबह करीब 7 बजे लगा जाम 9.30 बजे खुल सका।