{"_id":"623a1738a3268055717af4d3","slug":"police-maut-yuvak-farrukhabad-news-knp686935789","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में युवक की मौत, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में युवक की मौत, मचा कोहराम
विज्ञापन
संजीव दीक्षित की फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। होली पर घर आए युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
शहर के मसेनी चौराहा निवासी संजीव कुमार दीक्षित (34) दिल्ली में परिवार के साथ रहकर नौकरी करते थे। होली से दो दिन पहले घर आए थे। मंगलवार को संजीव घर में अकेला था। कुछ देर बाद पड़ोस के ही लोगों ने संजीव की हालत खराब देखी, तो नजदीक ही मायके गई पत्नी शोभा को सूचना दी। इसके बाद संजीव को लोहिया अस्पताल लाया गया।
वहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे कोहराम मच गया। पत्नी शोभा ने बताया कि वे दोनों दिल्ली में नौकरी करते थे। उनके दो बेटी और एक बेटा है। संजीव चार भाइयों में तीसरे नंबर के थे। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया। शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।