{"_id":"61c4ba9b7963702c6f6d479b","slug":"police-maut-jail-farrukhabad-news-knp6713070185","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में बेटे की हुई मौत, नहीं लिखी जा रही रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल में बेटे की हुई मौत, नहीं लिखी जा रही रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। जिला कारागार फतेहगढ़ में गोली से मरे बंदी का पिता गुरुवार को एसपी से मिलने पहुंचा। उसकी एसपी से मुलाकात नहीं हो पाई। पीड़ित ने बताया कि उसको रिपोर्ट दर्ज कराने का आश्वासन दिया गया था। अभी तक उसके पुत्र के मरने की रिपोर्ट नहीं लिखाई गई है।
सात नवंबर को जिला कारागार में बबाल हुआ था। इसमें गोली चलने से बंदी शिवम की मौत हो गई थी। बंदी का पिता जितेंद्र उर्फ मुन्ना सिंह निवासी जैनापुर राजेपुर गुरुवार को एसपी कार्यालय पहुंचा। वहां एसपी से उसकी मुलाकात नहीं हो सकी। इसके बाद वह डीएम से मिलने कलक्ट्रेट गया। वह भी उठकर चले गए थे। बंदी के पिता ने बताया कि पुलिस ने पुत्र के मरने के मामले की रिपोर्ट लिखने का आश्वासन दिया था,
लेकिन अभी तक कोई रिपोर्ट नहीं लिखी गई। करीब दो लाख रुपये मुआवजा देने का वादा किया गया था। उसमें से अभी तक 50 हजार ही दिए गए हैं।