फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   police,maut,hungama

युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला

Wed, 23 Mar 2022 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
police,maut,hungama
शमसाबाद थाने के बाहर बैठे संजय के गमगीन परिजन। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
शमसाबाद। साढ़ू के घर आए युवक का शव गांव में पीपल के पेड़ से फंदे पर लटका मिला। पिता ने हत्या का आरोप लगाया, लेकिन कोई तहरीर नहीं दी। इतना ही नहीं परिजनों ने मृतक की पांच माह की गर्भवती पत्नी से भी हाथापाई की और थाने के सामने शव रखकर हंगामा किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की पत्नी पांच माह की गर्भवती है।
विज्ञापन

कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव जीरागौर निवासी सुरेश चंद्र का 25 वर्षीय पुत्र संजय सोमवार को थाना शमसाबाद क्षेत्र के गांव सुल्तानगंज खरेटा निवासी साढ़ू अरविंद के घर पत्नी सोनम व पिता सुरेशचंद्र के साथ आया था। शाम को सभी लोगों ने खाना खाया और पिता सुरेश चंद्र को दूसरे मकान में सोने के लिए भेज दिया। कुछ देर बाद संजय घर से गायब हो गया।
विज्ञापन

रात को जानकारी होने पर साढ़ू अरविंद सहित अन्य लोगों ने संजय की खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चला। सोनम की बहन संजू मंगलवार सुबह संजय को खोजने निकली तो गांव के बाहर पीपल के पेड़ पर उसका शव फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजू ने घर आकर संजय के फांसी लगाने की जानकारी दी तो कोहराम मच गया। दूसरे मकान में सोए पिता सुरेश को जब पता चला तो उन्होंने पुत्र की हत्या करने का आरोप लगाया। पर यह स्पष्ट नहीं किया कि हत्या किसने की और क्यों की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया। जानकारी पर गांव जीरागौर से अन्य परिजन भी पहुंच गए।

परिजनों ने पांच माह की गर्भवती पत्नी सोनम से मारपीट कर दी। पोस्टमार्टम के लिए जा रहे शव को थाने के पास रखकर हंगामा किया। पुलिस ने परिजनों को शांत कर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच करने का भरोसा दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम संजय की मौत फांसी लगने से दम घुटने के कारण होना बताई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed