{"_id":"6238c43f4644ba465520fea5","slug":"police-maarpeet-pathrav-farrukhabad-news-knp6867493169","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईंट-पत्थर फेंकने की शिकायत पर घर में घुसकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईंट-पत्थर फेंकने की शिकायत पर घर में घुसकर पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कायमगंज। कोतवाली क्षेत्र के महादेवपुर गांव में घर में ईंट-पत्थर फेंके जाने की शिकायत करने पर घर में घुसकर एक परिवार के लोगों को लाठी-डंडों से पीटा गया। इससे दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा है। मामले में गांव के चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
महादेवपुर गांव निवासी बृजेश का गांव के अवधेश से होली के दिन विवाद हो गया था। इसमें बृजेश ने अवधेश के खिलाफ गाली-गलौज और फायरिंग करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी रंजिश में रविवार रात उनके घर में ईंट-पत्थर फेंके गए।
उस समय बृजेश ने किसी से कुछ नहीं कहा। सोमवार सुबह अवधेश पक्ष के संजेश के पास वह ईंट-पत्थर फेंके जाने की शिकायत करने पहुंचे। इस पर संजेश और अवधेश ने बृजेश के साथ गाली-गलौज किया तो वह अपने घर लौट आए। इसके बाद अवधेश ने परिवार के लोगों के साथ बृजेश के घर में धावा बोल दिया।
विज्ञापन
परिवार के लोगों के साथ जमकर मारपीट की। इससे बृजेश, उनकी मां जशोदा देवी व छोटे भाई की पत्नी गीता घायल हो गई। पुलिस ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। बृजेश की तहरीर पर अवधेश, रजनेश, शैलेश, संजेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।