फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   police,loot,mahila

दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला से चेन लूटी, लहूलुहान

Fri, 20 May 2022 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
police,loot,mahila
फर्रुखाबाद। सबमर्सिबल चलाने के बहाने घर में घुसे एक लुटेरे ने महिला के गले से चेन लूट ली। छीनाझपटी में महिला लहूलुहान हो गई। एक प्लाट में लुटेरे की शर्ट पड़ी मिली। पुलिस ने छानबीन की और सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के शिवनगर कालोनी निवासी प्रवीण मिश्रा उर्फ सोनू ट्रैक्टर एजेंसी में नौकरी करते हैं। वह कुछ दूरी पर दूसरा मकान बनवा रहे हैं, जहां पुराने घर में लगे सबमर्सिबल से नये घर में पानी के लिए पाइपलाइन डलवा रहे हैं। गुरुवार सुबह घर में पत्नी पूजा मिश्रा (30) और भांजा आयुष दुबे (13) था। करीब पौने 11 बजे एक लुटेरे ने गेट पर आवाज दी।
विज्ञापन

पूजा ने जैसे ही गेट खोला, तो लुटेरे ने सबमर्सिबल चालू करने के लिए कहा। जैसे ही पूजा ने सबमर्सिबल के स्टार्टर की ओर नजर की, तो लुटेरे ने पीछे से चेन पर झपट्टा मारा। पूजा ने आगे से चेन पकड़ ली। वह चीखीं, तो आयुष भिड़ गया। मगर लुटेरा पूजा को घसीटकर गेट की ओर लाया। आयुष ने वाइपर से लुटेरे पर कई वार किए, मगर लुटेरा आधी से ज्यादा चेन तोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेन से महिला का गला कट गया। आयुष के चीखने पर मोहल्ले के कई बच्चे लुटेरे के पीछे भागे। करीब 100 मीटर दूर एक प्लाट में उसकी शर्ट बच्चों ने पकड़ी, तो वह शर्ट उतारकर भाग गया।
सूचना पर कोतवाल विनोद शुक्ला व सीओ सिटी प्रदीप सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया। आरोपी की शर्ट बरामद कर ली। पूजा के गले में हुए घाव में चार टांके आए हैं। सीओ सिटी ने बताया कि कादरीगेट की ओर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

इसी मोहल्ले के मोहित पाठक दिल्ली में नौकरी करते हैं। वह 16 मई की सुबह तीन बजे दिल्ली से घर लौट रहे थे, गली में एक युवक ने उन्हें घेर लिया। उनके पास मौजूद सामान लूटने लगा, मगर मोहित उस पर भारी पड़ गए। उन्होंने लुटेरे को पटक दिया। इस पर वह भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed