{"_id":"62698148ae814a11020ce83c","slug":"police-loot-jaanch-farrukhabad-news-knp6936626103","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफ से लूट में एसओजी को शातिरों की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफ से लूट में एसओजी को शातिरों की तलाश
विज्ञापन
राजेपुर। सराफ से तीन लाख के जेवर व नकदी लूटने वाले बाइक सवार बदमाश 12 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में कहीं नजर नहीं आए। पुलिस अब घटना के समय पर मौके पर सक्रिय मोबाइल नंबरों की पड़ताल कर रही है। राजेपुर थाने में तीन बदमाशों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज किया गया है। एसओजी और सर्विलांस टीम समेत चार टीमों को बदमाशों की तलाश में लगाया गया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सेनापति निवासी सुरेेश चंद्र वर्मा की राजेपुर थानाक्षेत्र के सलेमपुर गांव में सुमित ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। वह मंगलवार शाम पुत्र सुमित के साथ बाइक से घर आ रहे थे। रास्ते में टेढ़ी पुलिया के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर सुरेश चंद्र वर्मा से एक लाख रुपये व दो लाख के सोने-चांदी के जेवर से भरा थैला लूट लिया था। राजेपुर पुलिस ने सराफ की तहरीर पर तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया।
लूट के खुलासे के लिए एसओ दिनेेश कुमार गौतम व एसओजी प्रभारी बलराज भाटी ने सलेमपुर बाजार में लगे सात और रास्ते में लगे पांच सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। कुछ संदिग्धों के फुटेज एकत्र कर सुरेश चंद्र वर्मा और सुमित को दिखाए। लेकिन दोनों ने फुटेज में दिख रहे लोगों के घटना में शामिल होने से मना कर दिया। इसके बाद पुलिस ने दुकान से लेकर घटनास्थल तक छानबीन की।
विज्ञापन
पूर्व में हुईं लूट की घटनाओं के आरोपियों की फोटो दिखाकर भी पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन इसमें भी सफलता नहीं मिली। एसओजी इलाके के शातिरों की भी तलाश कर रही है। वहीं, सर्विलांस टीम ने घटनास्थल की रेंज में आए मोबाइल नंबरों की सूची बनाकर संदिग्ध नंबरों की तलाश शुरू की है। एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि सराफ से लूट के मामले में पुलिस की चार टीमें लगाई गई हैं। जल्द लुटेरों को पकड़ा जाएगा।