फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   police,laash,jaanch

बाग में फंदे पर लटका मिला युवक का शव

Sat, 05 Mar 2022 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
police,laash,jaanch
ईनू शाक्य की फाइल फोटो । संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। युवक का शव बाग में पेड़ से लटका मिला। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया। पुलिस को बताया कि वह घर से दावत पर जाने की बात कहकर निकला था। पुलिस का कहना है कि मामला आत्महत्या का भी हो सकता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखी जाएगी।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला बीबीगंज मेहरवान निवासी नंदलाल का 22 साल का बेटा ईनू शाक्य शुक्रवार शाम छह बजे घर से निकला था। देर रात तक नहीं लौटा, तो परिजनों ने खोजबीन की, मगर कुछ पता नहीं चला। शनिवार सुबह मोहल्ले के ही जंगबहादुर अपने खेत में जानवरों के लिए चारा लेने गए, तो उनके बाग में खड़े नीम के पेड़ से ईनू का शव रस्सी के फंदे से लटका दिखाई दिया।
विज्ञापन

परिजनों की सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम भी पहुंच गई। ईनू चार भाइयों में सबसे छोटा था। भाई रंजीत, जीतू व रीतू तथा मां रामा देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। रंजीत ने बताया कि ईनू मजदूरी करता था। पुलिस का कहना है कि मामला आत्महत्या का भी हो सकता है, लेकिन परिजन कोई कारण नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना स्थल पर मौजूद कुछ लोगों ने बताया कि रात को मोहल्ले की धर्मशाला में एक बरात आई थी। उसमें रात को ईनू को देखा गया था। बताया कि ईनू रात करीब साढ़े नौ बजे मोबाइल पर बात करते हुए धर्मशाला से बाहर निकल गया था। इसके बाद वापस बरात में नहीं पहुंचा। पुलिस ने ईनू का मोबाइल कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed