फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   police

पुलिस ने कुछ ही घंटों में लूट को मारपीट की धारा में बदला

Thu, 30 Sep 2021 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
police
इटावा। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के दतावली नहर पुल के सैफई रोड पर बाइक सवार युवक को चार-पांच लोगों ने पीटा। तमंचे के बल पर उसकी बाइक, मोबाइल व नगदी लूटकर सैफई की तरफ भाग गए। युवक ने थाने में जाकर लूट कर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस कुछ ही घंटों में तफ्तीश पूरी की और लूट को मारपीट व गाली-गलौज की धारा में बदल दिया। पुलिस ने पुल के पास ही युवक की बाइक भी लावारिस हालत में खड़ी बरामद कर ली।
विज्ञापन

इकदिल के मुगलपुर नरैनी गांव निवासी रणबीर पाल रेलवे के डेडीकेटेड फ्रंट कॉरिडोर का काम देखने वाली टाटा कंपनी में काम करते हैं ।मंगलवार रात को वह वैदपुरा से घर बाइक से जा रहे थे। दतावाली नहर पुल से एक किलोमीटर पहले सैफई रोड पर पीछे से आए चार-पांच बदमाशों ने तमंचा दिखाकर बाइक रुकवा ली। बदमाशों के बाइक की चाबी छीनने का विरोध करने पर बदमाशों ने उन्हें पीटकर घायल कर दिया। जेब में रखा मोबाइल, 1010 रुपये व बाइक लूटकर भाग गए। घटना के बाद वह पास स्थित एक पेट्रोल पंप के पास गया और एक व्यक्ति से मोबाइल से कॉल कर घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

पुलिस ने रणबीर को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। साथ ही उसकी तहरीर के आधार पर लूट की रिपोर्ट दर्ज की। थाना प्रभारी गगन गौड़ ने बताया कि पुलिस मौके पर भेजा गया। जांच में पाया गया कि रणबीर की बाइक भिड़ने पर कुछ लोगों ने पिटाई की थी। इसके बाद लूट की धारा में दर्ज एफआईआर को मारपीट व गाली-गलौज की धारा में तरमीम कर लिया गया। बकौल थाना प्रभारी रणबीर को पीटने वालों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed