फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Police failed to catch the son of the BJP leader who opened fire with a rifle.

Farrukhabad News: राइफल से फायरिंग करने वाले भाजपा नेता के पुत्र को न पकड़ सकी पुलिस

Thu, 13 Nov 2025 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Police failed to catch the son of the BJP leader who opened fire with a rifle.
फर्रुखाबाद। मेरठ के मूल निवासी पेस्टीसाइड कंपनी के एरिया मैनेजर संजय सिंह तोमर और पत्नी पर भाजपा नेता पिता की लाइलेंसी राइफल से फायरिंग करने वाला पुत्र पुलिस की पकड़ से फरार है। सात दिन बीतने के बाद भी गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार दहशत में है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद होने के बाद पुलिस ने आरोपी पर नामजद रिपोर्ट लिख ली थी।
विज्ञापन


मेरठ के थाना मुनाली के गांव नगला कपूरपुर निवासी पेस्टीसाइड कंपनी के एरिया मैनेजर संजय सिंह तोमर आवास विकास में किराये पर रहते हैं। छह नवंबर की शाम पत्नी के साथ टहलने निकले, तो तेज रफ्तार कार चलाने से मना करने पर भाजपा नेता शरद श्रीवास्तव के पुत्र बादल श्रीवास्तव ने पिता की लाइसेंसी राइफल से दो फायर किए। गनीमत रही कि दंपती मौके से भागने में सफल रहे।
विज्ञापन


थाना पुलिस पहले तो घटना हल्के में लेती रही, मगर एक सीसीटीवी कैमरे में आरोपी राइफल से फायरिंग करते दिख गया। फुटेज में साथ में पिता और अन्य परिजन बेटे को फायरिंग करने से रोकने के बजाय पीड़ित दंपती का पीछा करते दिख रहे हैं। एरिया मैनेजर की तहरीर पर पुलिस ने बादल श्रीवास्तव पर जान से मारने की नियत की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। इसके सात दिन बीतने के बावजूद पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी। इससे परिवार के लोग दहशत में हैं। थानाध्यक्ष कपिल कुमार ने बताया कि आरोपी के मकान में ताले लगे हैं। नंबर भी बंद हैं। पकड़ने के प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed