{"_id":"623227ee88f9060c2f69c58c","slug":"police-dhokhadhadi-fasal-farrukhabad-news-knp686070834","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन करोड़ का माल लेकर लापता हुआ गल्ला व्यापारी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन करोड़ का माल लेकर लापता हुआ गल्ला व्यापारी बरामद
विज्ञापन
कायमगंज। गल्ला आढ़तियों से तीन करोड़ की सरसों लेकर लापता हुआ व्यापारी पुलिस के हाथ लग गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। जानकारी लगते ही व्यापारी अपनी रकम वसूली के लिए कोतवाली के चक्कर काट रहे हैं।
पुलिस व्यापारियों से माल बेचने का प्रमाण मांग रही है। नगर के मोहल्ला चिलांका छपट्टी निवासी सत्यपाल उर्फ यादराम मंडी समिति में गल्ले का कारोबारी है। सत्यपाल ने मंडी के कई आढ़तियों से करीब तीन करोड़ रुपये की सरसों खरीदकर बेच दी और 28 फरवरी की रात से लापता हो गया।
व्यापारी के भाई ने कोतवाली में उसके लापता होने की गुमशुदगी दर्ज कराई। इसके बाद 6 मार्च को व्यापारी की पत्नी ने अनहोनी होने की आशंका जताते हुए कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया था। मंगलवार रात सत्यपाल पुलिस के हाथ लग गया।
विज्ञापन
पूछताछ में उसने बताया कि जितना माल आढ़तियों व किसानों से खरीदा है, अभी उसका भुगतान नहीं मिला है। रकम मिलते ही वह व्यापारियों का पैसा अदा कर देगा। फिलहाल व्यापारी पुलिस हिरासत में है।
इधर, गल्ला व्यापारी कोतवाली के चक्कर काट रहे हैं। कोई 30 लाख तो कोई 40 लाख उधारी की बात कह रहा है। पुलिस सभी से बेचे गए माल का प्रमाण मांग रही है। सूत्रों के मुताबिक व्यापरियों ने अपना माल बिना लिखा-पढ़ी के ही बेचा था।