{"_id":"40dc940c36d49f594e96c15744d2275f","slug":"police-arrested-with-adulterated-diesel-rural-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने मिलावटी डीजल के साथ दबोचा ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने मिलावटी डीजल के साथ दबोचा ग्रामीण
ब्यूरो अमर उजाला फर्रुखाबाद।
Updated Sat, 26 Dec 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिलावटी डीजल लेकर जा रहे ग्रामीण को पुलिस ने दबोच लिया। पकड़े गए ग्रामीण की निशानदेही पर दो दुकानों पर छापा मारा गया। पुलिस को देखकर दुकानदार भाग निकले। पुलिस ने दोनों दुकानों को सील कर डीएसओ को जांच कर कार्रवाई की संस्तुति की है।
विज्ञापन
एसएसआई हरिश्चंद्र सिंह दलबल के साथ कंपिल रोड पर जा रहे थे। सीपी तिराहे पर एक ग्रामीण के हाथ में केरोसिन की कट्टी देखकर इन्होंने पूछताछ की। ग्रामीण ने अपना नाम बलवीर निवासी रामनगर बताया।
विज्ञापन
बलवीर ने बताया कि वह इंजन के लिए डीजल लेकर आया है। यह उसे लालकुंआ स्थिति दुकान से 41 रुपये लीटर मिला है। पुलिस ग्रामीण को दुकान पर पहुंची। पुलिस को देखकर दुकानदार भाग निकले।
विज्ञापन
पुलिस ने बगिया सोहनलाल निवासी अरुण कुमार गुप्ता और गंगा दरवाजा निवासी रानू गुप्ता की दुकानों में ड्रम रखे देख दुकानदारों को बुलवाने का प्रयास किया। यह दुकानदार पर नहीं आए तो पुलिस ने दोनों दुकानों को सील कर दिया। पुलिस ने बलवीर के कब्जे से 50 लीटर मिलावटी डीजल बरामद किया।
कोतवाल रूम सिंह यादव ने बताया कि इन दुकानदारों के खिलाफ जिला पूर्ति अधिकारी को रिपोर्ट भेजी जाएगी। यह करोसिन से डीजल बनाकर बेचने का काम करते हैं।