{"_id":"8de45ab129c2dd134f3eaf10802ee01f","slug":"police-and-merchants-confrontation-due-to-remove-encroachment-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण हटाने पर पुलिस से भिड़े व्यापारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण हटाने पर पुलिस से भिड़े व्यापारी
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Fri, 20 Feb 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेठ गली में अतिक्रमण हटाने के दौरान नगर पालिकाकर्मियों और दुकानदारों के बीच जमकर नोकझोंक हुई। दुकानदार पुलिस से भी भिड़ गए। मौके पर पहुंचे अखिल भारतीय हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने मामला शांत कराया। दुकानदारों से बातचीत करने के बाद निर्णय लिया गया कि होली के बाद अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान कुछ दुकानदार खुद ही पटिया तोड़ने लगे थे।
विज्ञापन
अखिल भारतीय हिंदू महासभा की मांग पर गुरुवार को नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी पीके श्रीवास्तव, एई अमित शर्मा समेत अन्य पालिकाकर्मी पुलिसबल को साथ लेकर दोपहर अतिक्रमण हटाने सेठ गली पहुंचे। पालिकाकर्मियों ने हिंदू महासभा के जिलाध्यक्ष मुकेश बाथम की पटिया तोड़ी।
विज्ञापन
फिर इन्हीं की दुकान के सामने बनी फोटो स्टूडियो की दुकान की पटिया तोड़ दी। इसके बाद पालिकाकर्मी जैसे ही गोपालनारायण कपूर की दुकान की पटिया तोड़ने लगे तो उन्होंने विरोध किया।
विज्ञापन
इसी बात को लेकर दुकानदार और पालिकाकर्मियों की बीच नोकझोंक होने लगी। पुलिस ने दुकानदार को अलग करने का प्रयास किया तो दुकानदार पुलिस से भी भिड़ गया। इस पर पुलिस और दुकानदारों के बीच जमकर नोकझोंक हुई। मामला बिगड़ता देख अभाहिंम जिलाध्यक्ष मुकेश बाथम, मानू वर्मा आदि मौके पर पहुंच गए।
दुकानदारों का कहना था कि होली का त्योहार नजदीक है। ऐसे में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाना ठीक नहीं है। निर्णय लिया गया कि होली के बाद सेठ गली में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। इस पर दुकानदारों ने सहमति जताते हुए हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन ईओ को सौंपा। इस अवसर पर जीतू वर्मा, अमित वर्मा और रोमिल रस्तोगी आदि मौजूद रहे।