{"_id":"60a6a3e88ebc3e34ff399a10","slug":"pm-aawas-farrukhabad-news-knp62949938","type":"story","status":"publish","title_hn":"635 लाभार्थियों को पीएम आवास की दूसरी किस्त मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
635 लाभार्थियों को पीएम आवास की दूसरी किस्त मिली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमालगंज। बेघरों व कच्चे मकान वालों पक्का मकान बनवाने के लिए पीएम आवास प्लस सूची से चयनित 777 लाभार्थियों में से 635 लाभार्थियों को दूसरी किस्त भेजी गई है। दूसरी किस्त में लिंटर डालवाने के लिए प्रति लाभार्थी 70 हजार रुपये के हिसाब से 4 करोड़ 44 लाख 50 हजार रुपये उनके खाते में स्थानांतरित किए जा चुके हैं।
2017-18 में बनी प्रधानमंत्री आवास प्लस सूची से 777 लाभार्थियों का लक्ष्य मिला था। इसके सापेक्ष दो माह पूर्व तक 773 लाभार्थियों के खाते में प्रथम किस्त 40 हजार भेजी जा चुकी थी। इसके बाद 635 लाभार्थियों ने दीवारें खड़ी हो जाने की जीयो टैग करा ली। इन सभी के खाते में दूसरी किस्त के 70 हजार रुपये भेजे गए हैं।
खंड विकास अधिकारी राजेश बघेल का कहना है कि लक्ष्य के सापेक्ष 4 लोगों को प्रथम किस्त नहीं मिली है। इनका परीक्षण किया जा रहा है। जिन लाभार्थियों ने लिंटर भी पड़वा लिया है। उन्हें 10 हजार रुपये की तीसरी किस्त भी दी जा रही है। इसके अलावा मनरेगा से 90 दिन की मजदूरी भी मिलेगी।