फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Plus booths vigilance required

प्लस बूथों पर निगाह चूकी तो बवाल

Thu, 26 Nov 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद Updated Thu, 26 Nov 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
Plus booths vigilance required

फर्रुखाबाद। अति संवेदनशील बूथों पर मतदान के लिए पुलिस सतर्क है। यहां जरा सी चूक बवाल करा सकती है। जातीय गुटबंदी व किसी जाति विशेष के बहुल या पहले से विवादों वाले मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील प्लस श्रेणी में रखा गया है।

विज्ञापन


कायमगंज विकास खंड में 10 बूथ अति संवेदनशील प्लस श्रेणी में हैं। इनमें  प्राइमरी स्कूल लुधैया, कन्या प्राइमरी स्कूल कुबेरपुर, प्राइमरी स्कूल रुटौल, पूर्व माध्यमिक विद्यालय  मुडौल, प्राइमरी स्कूल पचरोली महादेवपुर, प्राइमरी स्कूल चौखड़िया, प्राइमरी स्कूल पुंथर देहमाफी, प्राइमरी स्कूल पुरौरी, प्राइमरी स्कूल कटिया, प्राइमरी स्कूल इकलहरा व पूर्व माध्यमिक स्कूल कटिया के मतदान केंद्र शामिल हैं। विकास खंड में 22 बूथ अति संवेदनशील व 30 बूथ संवेदनशील हैं।
विज्ञापन


नवाबगंज विकास खंड में 11 मतदान केंद्र संवेदनशील प्लस हैं। इनमें जूनियर स्कूल अल्हादादपुर, प्राइमरी स्कूल बसईखेड़ा, प्राइमरी स्कूल कुतबुद्दीनपुर, प्राइमरी स्कूल नौगांव, प्राइमरी स्कूल रमापुर दवीर, प्राइमरी स्कूल बलीपुर, प्राइमरी स्कूल गिलौरा, प्राइमरी स्कूल प्रह्लादपुर, प्राइमरी स्कूल कुरार, प्राइमरी स्कूल कुरार, प्राइमरी स्कूल गुठिना के मतदान केंद्र शामिल हैं। नवाबगंज विकास खंड में 23 मतदान केंद्र अतिसंवेदनशील और 29 मतदान केंद्र संवेदनशील हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 तीन से चार बूथ वाले अतिसंवेदनशील प्लस श्रेणी व अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के लिए एक दरोगा, एक मुख्य आरक्षी, चार सशस्त्र आरक्षी, तीन होमगार्ड, एक पीआरडी जवान और चौकीदार की तैनाती की गई। दो बूथ  वाले मतदान केंद्रों पर दो सशस्त्र सिपाही, दो होमगार्ड, एक पीआरडी जवान व चौकीदार तैनात होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed