फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Pledged to protect cow mother

पूजन कर लिया गाय माता की रक्षा का संकल्प

Mon, 04 Nov 2019 07:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2019 07:06 PM IST
विज्ञापन
Pledged to protect cow mother
गोपा अष्टमी पर गोवंश का पूजन करते लोग। - फोटो : FARRUKHABAD
कायमगंज नगर की भगवती गोशाला में गोपाष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। गोशाला में हवन पूजन और गायों की पूजा कर महिलाओं व पुरुषों ने गोमाता की रक्षा का संकल्प लिया। यहां विधि विधान से गोमाता के माथे पर तिलक कर उन्हें हरा चारा व फल आदि खिलाए गए।
विज्ञापन

गोपाष्टमी पर नगर की भगवती गोशाला में गायों को स्नान कराकर उन्हें वस्त्र पहनाए गए, साथ ही योगी श्रद्धानंद शर्मा ने हवन कर आहुतियां दीं। यहां आने वाली महिलाओं व पुरुषों ने गोवंशों को तिलक कर उन्हें हरा चारा व फल आदि खिलाये, साथ ही प्रसाद का वितरण किया गया।
विज्ञापन

गोशाला कमेटी के महामंत्री अनिल अग्रवाल ने कहा कि गाय की भारत को कृषि प्रधान देश कहलाने का मूल आधार गाय है। हम सबको गाय की सेवा और रक्षा का संकल्प लेना चाहिए। नरेश पालीवाल, कुलदीप भारद्वाज, नीरज अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, अजय चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed