फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   plaster

उपकेंद्र की छत का प्लास्टर गिरा

Fri, 28 May 2021 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
plaster
फर्रुखाबाद। भोलेपुर बेवर रोड स्थित विद्युत उपकेंद्र की छत का शुक्रवार 11 बजे प्लास्टर टूट कर गिर पड़ा। इससे वहां खड़े दो कर्मचारी बाल-बाल बच गए। छत की सरिया दिखने लगी है। छत गिरने से हादसा होने का कर्मचारियों को डर सता रहा है। छत की मरम्मत कराने को कई बार अफसरों को लिखा गया, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

भोलेपुर बेवर रोड पर ग्रामीण खंड का विद्युत उपकेंद्र है। यहां लाखों रुपये की मशीनें लगी हैं।शुक्रवार सुबह संविदा कर्मी एसएसओ अनिल कुमार व लाइनमैन मोनू बैठे थे। तभी एक फीडर की 11 केवी की लाइन फाल्ट से ट्रिप हो गई। इसे देखने के लिए वे कुर्सी से उठे। तभी छत का प्लास्टर टूटकर गिर पड़ा। अवर अभियंता वेद प्रकाश ने उपकेंद्र पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन

इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दी। जेई वेद प्रकाश ने बताया कि उपकेंद्र की छत जर्जर है। उसके गिरने का डर बना हुआ है। इस संबंध में अफसरों को कई बार पत्र लिख चुके हैं, लेकिन मरम्मत कराने की कोई अधिकारी सुध नहीं ले रहा है। यहीं हाल रहा तो एक दिन उपकेंद्र पर बड़ा हादसा हो सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed